ICC की ताजा T20I रैंकिंग जारी हो गई है. अब बाबर आज़म ऑफिशली नंबर वन बल्लेबाज बनगए हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने दाविद मलान से नंबर वन की कुर्सी छीनीहै. बाबर आज़म के इस समय 834 रेटिंग पॉइंट्स हैं. वहीं दूसरे नंबर पर खिसके दाविदमलान के 798 रेटिंग पॉइंट्स हैं. गौरतलब है कि बाबर आज़म अपने करियर की बेस्ट फॉर्ममें हैं. और उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं. UAE में जारी T20 विश्वकप 2021में बाबर आज़म ने चार पारियों में तीन पचासे लगाए हैं. सबसे पहले भारत के खिलाफनाबाद 68 रन की पारी खेली थी. जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ बाबर ने 51 रन बनाए थे.नामीबिया के खिलाफ इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने महज 49 गेंदों में 70 रन ठोके. और इसीका फायदा उन्हें मिला. बाबर ने T20I विश्वकप के चार मैचों में 66 की ऐवरेज से 198रन बनाए हैं. और इसके साथ ही बाबर आज़म अब लिमिटेड ओवर्स के नंबर वन बल्लेबाज बन गएहैं. वह वनडे में भी नंबर वन पर काबिज हैं.Babar Azam is the new No.1 batter on the @MRFWorldwide ICC Men’s T20I rankings,while Wanindu Hasaranga has claimed top spot on the bowling rankings for thefirst time 👏#T20WorldCup pic.twitter.com/zoCVVJIPze— ICC (@ICC) November 3, 2021 जबकि इस वर्ल्ड कप में बुरी फॉर्म से गुज़ररहे दाविद मलान ने पिछली तीन पारियों में सिर्फ 42 रन ही बनाए हैं. इसके अलावाश्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले जोस बटलर को भी फायदा मिला है. आठपायदानों की लंबी छलांग लगाते हुए नौवें नंबर पर आ गए हैं. बटलर T20 विश्वकप केलीडिंग रन स्कोरर हैं. 4 मैचों में 214 रन ठोक चुके हैं. इंग्लैंड के ही जेसन रॉयने पांच पायदानों की छलांग लगाई है. अब जेसन रॉय 14वें नंबर पर आ गए हैं.बल्लेबाजों की T20I रैंकिंग में भारत के कप्तान विराट कोहली पांचवें और केएल राहुलआठवें नंबर पर काबिज हैं. कप्तान कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलीथी. जबकि राहुल पिछले दो मुकाबलों में फ्लॉप रहे हैं. इसके अलावा बॉलिंग रैंकिंगमें भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नए नंबर वन गेंदबाजबन गए हैं. हसरंगा ने साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी को पछाड़ा है. श्रीलंका के इसऑलराउंडर ने T20I विश्वकप में सात मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए हैं. जिसमें एकहैटट्रिक भी शामिल है.Things you love to see 😍No.1 T20I bowler in the world - Wanindu Hasaranga 🙌 🌎 1️⃣pic.twitter.com/bQezFxiKas — Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) November 3,2021 वानिंदु हसरंगा के इस समय 776 रेटिंग पॉइंट्स हैं. जबकि तबरेज शम्सी दूसरेस्थान पर खिसक गए हैं. शम्सी के 770 रेटिंग पॉइंट्स हैं. T20I विश्वकप में तबरेजशम्सी ने भी अच्छी गेंदबाजी की है. पिछली चार पारियों में छह विकेट झटके हैं. औरओवरऑल 2021 में सबसे ज्यादा 34 विकेट हासिल कर चुके हैं. जोकि एक रिकॉर्ड है.ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में मोहम्मद नबी और शाकिब अल हसन संयुक्त रूप से नंबर वन परकाबिज हैं. बताते चलें कि इंग्लैंड दुनिया की नंबर वन T20I टीम है. दूसरे नंबर परपाकिस्तान और तीसरे नंबर पर टीम इंडिया है.