T20I वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की जीत में दीप्ति शर्मा ने इतिहास रचा
विश्व कप में टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी जीत है
.webp?width=210)
विमेंस T20I वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार अभियान जारी है. वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है. बुधवार,15 फरवरी को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की. इस मुकाबले में टीम को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने निभाई. जिन्होंने शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए. जिसे इंडियन टीम ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. दीप्ति ने अपने चार ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट लिए और वो 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं. साथ ही वो भारत की तरफ से T20I क्रिकेट में 100 विकेट हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई.
दीप्ति ने मैच के आखिरी ओवर में अफ़ी फ़्लेचर का विकेट लेकर अपने 100 विकेट पूरे किए. इससे पहले दीप्ति ने स्टेफ़नी टेलर को भी आउट किया था. जो उनके करियर का 99वां विकेट था. इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के पूनम यादव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. जिनके नाम कुल 98 विकेट हैं. वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद के नाम T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा 125 विकेट हैं
# दीप्ति ने जताई खुशीमैच के बाद दीप्ति ने कहा कि मीटिंग के दौरान उन्होंने जो प्लान बनाए थे, वो कामयाब रहा. उन्होंने कहा,
#INDW vs WIW मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. लेकिन टीम को 4 के स्कोर पर हेली मैथ्यूज के तौर पर पहला झटका लगा. इसके बाद स्टेफ़नी टेलर और शिमेन कैम्बल ने 77 रन की अच्छी साझेदारी की. कैम्बल ने 32 गेंद पर 27 रन बनाए. वहीं स्टेफनी 39 गेंदों पर 42 रन रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद वेस्टइंडीज के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 6 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी.
119 रन का पीछे करने उतरी टीम इंडिया को स्मृति मांधना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 3.3 ओवर में 32 रन जोड़ डाले. मांधना 10 रन बनाकर आउट हुई. वहीं इसके तुरंत बाद जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली भी आउट हो गईं. ऐसे में टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 45 रन हो गया.
हालांकि इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने 72 रन की साझेदारी की. कप्तान हरमनप्रीत 33 रन बनाकर आउट हुईं. लेकिन ऋचा एक छोड़ पर टिकी रहीं और उन्होंने टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी. ऋचा 44 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत का अगला मुक़ाबला शनिवार, 18 फरवरी को इंग्लैंड से होगा.
वीडियो: T20 वर्ल्ड कप 2023 Ind Vs Pak मैच में जेमीमा-ऋचा ने मिलकर टीम इंडिया को पहली जीत दिला दी!

.webp?width=60)

