The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20I womens world cup: India beat pakistan by 7 wickets, Jemimah Rodrigues shines

पहले कोहली और अब जेमिमा ने पाकिस्तान में हजारों टीवी तुड़वा दिए!

जेमीमा-ऋचा ने धागा खोलकर रख दिया

Advertisement
India vs pak, t20i world cup, Jemimah Rodrigues
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
12 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 12 फ़रवरी 2023, 10:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने T20I विश्व कप में शानदार शुरुआत की है. रविवार, 12 फरवरी को केपटाउन में खेले गए मुकाबले में इंडियन टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया. इंडियन टीम ने इस मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की. टीम की जीत में जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने बड़ा योगदान दिया. उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत दिला दी. जेमिमा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया.

मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर 149 रन बनाए. जिसे भारतीय टीम ने 1 ओवर रहते ही 3 विकेट खोकर चेज कर लिया. T20I विश्व कप के इतिहास में इंडियन टीम का ये सबसे बड़ा रन चेज भी है.

# जेमिमा-ऋचा ने खेली शानदार पारी

150 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम को यास्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े. शेफाली 33 रन और यास्तिका 17 रन बनाकर आउट हुई. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर का भी बल्ला खामोश रहा और वो 16 रन बनाकर आउट हो गई. 93 रन पर तीसरा विकेट गिरने के बाद जेमिमा और ऋचा ने मिलकर 58 रन की शानदार पार्टनरशिप कर टीम को जीत दिला दी. जेमिमा 38 गेंदों में 53 रन पर नाबाद रहीं. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए. जबकि ऋचा 20 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए.

Image embed

#मारूफ ने खेली कप्तानी पारी

इससे पहले पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. जो कि शुरुआत में ही गलत साबित होता नजर आया. टीम को ओपनर जावेरिया खान के तौर पर पहला झटका लगा. दीप्ति शर्मा ने मैच के दूसरे ओवर में उन्हें आउट कर दिया. वहीं इसके बाद ओपनर मुनीबा अली ने कप्तान महरूफ के साथ मिलकर 32 रन की साझेदारी की. हालांकि 42 के स्कोर पर मुनीबा अली 12 रन बनाकर राधा यादव की गेंद पर आउट हुई. वहीं कुछ देर बाद ही निदा डार के रूप में पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा. उन्हें पूजा वस्त्राकर ने पवेलियन भेजा.

जबकि 68 के स्कोर पर पाकिस्तान को चौथा झटका लगा. सिदरा अमीन 11 रन बनाकर राधा यादव की गेंद पर आउट हुई. हालांकि, कप्तान बिस्माह मारूफ ने एक छोर संभाले रखा और आयशा अमीन के साथ पांचवें विकेट के लिए  81 रन की नाबाद साझेदारी की. जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 149 रन का मजबूत स्कोर बनाया. बिस्माह ने 55 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके लगाए. वहीं आयशा अमीन ने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए. जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. टीम इंडिया के लिए राधा यादव ने 2 विकेट हासिल किया. भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला बुधवार, 15 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी.

वीडियो: स्मृति मांधना दूसरी बार बनीं ICC विमिंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Advertisement

Advertisement

()