विराट कोहली बने T20 वर्ल्ड कप के 'बादशाह', श्रीलंकाई दिग्गज को पछाड़ हासिल किया बड़ा मुकाम
अब कोहली ही हैं वर्ल्ड कप के किंग.

विराट कोहली (Virat Kohli). किंग कोहली एक बार फिर उसी प्रचंड फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज़ों में शुमार कोहली मैच दर मैच नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 64 रन की पारी खेल एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
किंग कोहली T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ 16वां रन बनाते ही कोहली ने ये बड़ा मुकाम हासिल किया. इस लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर मौजूद हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले T20 वर्ल्ड कप में विराट के नाम 24 मैच में कुल 1,001 रन थे. जबकि जयवर्धने की बात की जाए तो उन्होंने 31 मैच में 39.07 की औसत से 1,016 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और छह अर्धशतक आए थे. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ 16वां रन बनाते ही कोहली ने उनके रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. T20 वर्ल्ड कप में अब कोहली के नाम 25 मैच में 1065 रन हैं. इस दौरान उनका औसत 88.75 का रहा है. जबकि उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन का रहा है.
# ODI वर्ल्ड कप में Sachin के नाम रिकॉर्डवनडे वर्ल्ड कप की बात की जाए तो ये रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के नाम है. सचिन ने 45 मैच की 44 पारियों में कुल 2278 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 56.95 का रहा था. इस दौरान सचिन ने छह शतक और 15 अर्धशतक लगाए थे. जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महान ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ रिकी पॉन्टिंग हैं. जिनके नाम 46 मैच की 42 पारियों में 1742 रन हैं. इस दौरान उनका औसत 45.86 का रहा था.
# T20I के टॉप स्कोरर हैं ViratT20I क्रिकेट की बात करें तो कोहली के नाम 113 मैच की 105 पारियों में कुल 3929 रन हैं. इस दौरान उनकी औसत 53.09 की रही है. जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं. जिनके नाम 146 मैच की 138 पारियों में 3811 रन हैं. वहीं वनडे क्रिकेट में उनके नाम 262 मैच में कुल 12344 रन हैं. जबकि क्रिकेट के इस फॉर्मेंट में सबसे ज्यादा रन महान सचिन तेंडुलकर के नाम है. सचिन ने 463 वनडे मैच में 18426 रन बनाए थे.
टीम इंडिया के ऐलान पर खिलाड़ियों का गुस्सा इस वजह से निकल रहा है

.webp?width=60)

