ये दो गेंदें बताती हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ़ इंडिया की फील्डिंग कितनी घटिया थी!
इंग्लैंड ने मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की

T20 वर्ल्ड कप 2022 को दोनों फाइनलिस्ट मिल चुके हैं. जहां 13 नवंबर को मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. 10 नवंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पीट दिया. हेल्स और कप्तान बटलर ने इंडियन बोलर्स का धागा खोलकर रख दिया. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन किया, वो मैच के दौरान उनके द्वारा की गई फील्डिंग (Fielding) से साफ हो जाता है.
पहले मैच का स्कोर बता दें तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट खोकर 168 रन बनाए. जिसे जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स की सलामी जोड़ी ने महज़ 16 ओवर चेज कर डाला. बटलर 49 गेंद पर 80 और हेल्स 47 गेंद पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे. वैसे तो इस मुकाबले में इंडियन टीम ने कुछ भी अच्छा नहीं किया, लेकिन इस दौरान फील्डिंग में जो हुआ वो देख फ़ैन्स को गुस्से से ज्यादा रोना आ रहा था.
बात इंग्लैंड की पारी के 14वें ओवर से करते हैं. जहां तक टीम मैच हार चुकी थी, लेकिन कुछ बची-खुची जो उम्मीदें थी उसकी इतिश्री सूर्यकुमार यादव ने अपनी फील्डिंग के जरिए कर दी. शमी के इस ओवर की आखिरी गेंद को बटलर ने डीप मिड विकेट की तरफ हवा में उछाल दिया. जहां खड़े सूर्यकुमार ने ना सिर्फ कैच छोड़ा, बल्कि गेंद भी बाउंड्री के बाहर चार रन के लिए चली गई.
ये तो बात शमी की गेंद पर छोड़े गए कैच की हुई. अब बात खुद शमी की ही कर लेते हैं. दरअसल, इंग्लैंड की पारी का नौवां ओवर हार्दिक पंड्या कर रहे थे. जिसकी दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने एक स्कूप शॉट खेला. गेंद थर्ड मैन की दिशा में चली गई, जहां फील्डिंग कर रहे मोहम्मद शमी ने गेंद को कलेक्ट कर पास ही खड़े भुवनेश्वर कुमार की तरफ उछाल दिया.
हालांकि इस थ्रो को करने में शमी गलती कर बैठे. और गेंद भुवनेश्वर के सर के ऊपर से निकल गई. जिसके बाद भुवी दौड़े, गेंद कलेक्ट की और क्रीज की तरफ थ्रो किया. इस दौरान बोलिंग कर रहे हार्दिक पंड्या काफी निराश नजर आए. वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी इस फील्डिंग को देख आग बबूला नजर आए. यहां तक कि वो अपने साथियों को थ्रो करने के सही तरीके के बारे में बताते हुए भी देखा गया.
अब इन खिलाड़ियों ने जो किया वो तो खैर, आपको बता ही दिया. लेकिन पूरी टीम ने बैटिंग और बोलिंग में आज जो किया, वो देख कुछ प्लेयर्स को खुद ही इस गेम को अलविदा कह देना चाहिए.
बुमराह की पार्टनर संजना ने ट्रोल के साथ तो जैसे को तैसा कर ही दिया!

.webp?width=60)

