The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World cup: slight chances of rain in the India england semi final clash

भारत-इंग्लैंड मुकाबले के ठीक पहले हुई जोरदार बारिश, जानिए अब क्या होगा?

फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ने वाली टीम का आज होगा फैसला!

Advertisement
Indvseng, t20 world cup, weather update
इंग्लैंड को हराने उतरेगी टीम इंडिया (AP)
pic
रविराज भारद्वाज
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2022, 12:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 वर्ल्ड कप 2022 को पाकिस्तान के तौर पर पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है. वहीं गुरुवार, 10 नवंबर को दूसरा फाइनलिस्ट भी मिलने जा रहा है. जहां एडिलेड ओवल के मैदान पर भारत का सामना इंग्लैंड (India vs England) की टीम से होगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. हालांकि इस मुकाबले से पहले एडिलेड के मौसम ने क्रिकेट फैन्स की चिंता बढ़ा दी है.

मैच से पहले वाली रात एडिलेड में लगातार बारिश हुई है. और गुरुवार के दिन भी वहां बादल छाए हुए हैं. लेकिन जैसे-जैसे वहां दिन आगे बढ़ रहा है, मौसम साफ होता जा रहा है. हालांकि इसके बाद भी अगर आज मैच नहीं हो पाता है, तो ICC ने सेमीफाइनल और फाइनल मैच को लेकर पहले से ही रिजर्व डे रखा हुआ है. जिस कारण इस मैच को अगले दिन यानी शुक्रवार को खेला जाएगा.

# बारिश डालेगी खलल?

एडिलेड के समयानुसार मैच शाम 6.30 बजे शुरू होने वाला है. भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे. अब मैच के पहले रात को लगातार बारिश हुई है लेकिन सुबह से बारिश रुकी हुई है. बादल तो हैं. मैच शुरू होने के 4 घंटे पहले के मौसम अपडेट भी यही कहते हैं और मैच के दौरान बारिश की संभावना 3 से 6 प्रतिशत के बीच है. ऐसे में बारिश मैच में कोई बहुत ज्यादा खलल डालेगी, इसकी संभावना काफी कम है. लेकिन बादल छाए रहने की स्थिति में ये विकेट फास्ट बोलर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है.

# अगर बारिश होती है तो क्या…

पहले ही बता चुके हैं कि बारिश होने की स्थिति में रिजर्व डे रखा गया है. लेकिन मैच रिजर्व डे में जाने की स्थिति तभी आएगी, जब 10-10 ओवर का भी खेल होना भी संभव न हो. अब अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश हुई तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में इसका फायदा टीम इंडिया को मिलेगा और वो सीधा फाइनल में पहुंच जाएंगी. क्योंकि टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी. जबकि इंग्लैंड अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही थी.

# Reserve day में कैसा रहा है रिकॉर्ड?

वैसे रिजर्व डे पर इससे पहले हुए मुकाबले की बात करें, तो इंडियन फैन्स के लिए इसकी यादें कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही है. साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले का फैसला रिजर्व डे के दिन आया था. जब भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. मैच में न्यूजीलैंड की पारी के 47वें ओवर बारिश आ गई थी और बारिश के कारण उस दिन खेल नहीं हो पाया था. फिर रिजर्व डे में न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 8 विकेट खोकर 239 रन पर खत्म की. जवाब में भारतीय टीम 221 रन ही बना सकी और मैच 18 रनों से हार गई.

इंग्लैंड मैच से पहले ये कर गए रोहित शर्मा का काम बन जाएगा

Advertisement

Advertisement

()