The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 world cup: Shoaib akhtar replies to Irfan Pathan's tweet after england defeats india

शोएब अख्तर ने इरफ़ान को ऐसी बात बोल दी, कि बवाल हो जाए!

अख्तर ने दिया पठान को जवाब.

Advertisement
Shoaib Akhtar, T20 world cup, Irfan pathan
अख्तर ने लिए मजे! (Twitter)
pic
रविराज भारद्वाज
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2022, 06:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. बुधवार, 9 नवंबर को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था. बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने इस मैच में सात विकेट से जीत हासिल की. जिसके बाद इंडियन टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने एक ट्वीट किया. और अब, 10 नवंबर को हुए दूसरे सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद शोएब अख्तर ने उन्हें जवाब दिया है.

दरअसल इरफान पठान ने पाकिस्तानी टीम की जीत के ठीक बाद एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा,

Image embed
Image embed

पठान ने साफ किया कि वह ग्रेस की बात पाकिस्तानी फ़ैन्स के एक हिस्से के लिए कर रहे थे. हालांकि लोगों ने इस सफाई का लोड ना लेते हुए इस पर खूब बवाल काटा. जिसके बाद पठान ने कुछ देर बाद ही ट्वीट कर ये साफ कर दिया कि वो किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी पर कमेंट नहीं कर रहे थे. उन्होंने लिखा,

Image embed
Image embed

# Akhtar ने दिया जवाब

पठान द्वारा सफाई देने के बाद ये मैटर लगभग ठंडा गया था. लेकिन शोएब अख्तर ने फिर से गड़े मुर्दे उखाड़ दिए हैं. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इरफान पठान के मजे लिए हैं. अख्तर ने इरफान के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा,

Image embed
Image embed

अब अख्तर ने इतनी देर इंतजार करने के बाद ये ट्वीट क्यों किया? क्योंकि गुरुवार, 10 नवंबर को हुआ भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला. जिसमें इंडियन टीम को बुरी तरह से हार मिली. बस फिर क्या था. अख्तर को मौका मिल गया और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठा लिया.

# INDvsENG मैच में क्या हुआ?

अब बात भारत और इंग्लैंड के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले की करतें हैं. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट खोकर 168 रन बनाए. टीम के लिए हार्दिक पंड्या ने 33 गेंद पर सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली. वहीं कोहली ने 50 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने तीन विकेट हासिल किए.

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम के ओपनर्स ने इंडियन बोलर्स की जमकर खबर ली. जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स ने मिलकर बोलर्स की खूब कुटाई की. और महज 16 ओवर में 170 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. हेल्स 86 और जॉस बटलर 80 रन बनाकर नाबाद रहे.

बुमराह की पार्टनर संजना ने ट्रोल के साथ तो जैसे को तैसा ही कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()