The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup Shimron Hetmyer West Indies crush Zimbabwe by 107 runs message to india

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को मसल डाला! हेटमायर की पारी दूसरी टीमों की नींद उड़ा देगी

T20 World Cup: हेटमायर और पॉवेल ने जिस तरह की पारी खेली वह भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की गेंदबाजी बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं रही थी. जब सामना वेस्टइंडीज से होगा तो उसके बल्लेबाजों से निपटना बिल्कुल आसान नहीं रहने वाला है.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 23 फ़रवरी 2026, 12:04 AM IST)
west indies, zimbabwe, t20 world cup 2026
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने वाली जिम्बाब्वे की टीम वेस्टइंडीज को चुनौती नहीं दे पाई. चेन्नई में खेले सुपर8 के मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 108 रन से अपने नाम किया. मैच चेन्नई में खेला गया और जीत वेस्टइंडीज की हुई, लेकिन पारा मुंबई का बढ़ गया होगा. जहां टीम इंडिया है. ऐसा क्यों, यह भी बताते हैं, लेकिन बात मैच की कर लेते हैं.

हेटमायर की हिटिंग

इस मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में वही हिटिंग नजर आई जिसके लिए वह सालों से जानी जाती है. इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी पहली गेंद से लेकर आखिरी गेंद तक अटैक करते नजर आए. शिमरोन हेटमायर ने 250.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनकी बल्लेबाजी देखकर ग्रुप में शामिल बाकी टीमों के भी पसीन छुट गए होंगे. हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने सात चौके और सात छक्के लगाए. यह हेटमायर के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी.

उनका साथ दिया रोवमैन पॉवेल ने जिन्होंने 35 गेंदों में 59 रन बनाए. इस पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल थे. शरफेन रदरफोर्ड कुछ ही देर मैदान पर रुके, लेकिन 13 गेंदों में 31 रन कूट दिए. वही रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए. टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 254 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. यह स्कोर उस टीम के सामने खड़ा किया गया जो अब तक इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारी थी.

जिम्बाब्वे ने टेके घुटने

इतने बड़ा स्कोर का वजन जिम्बाब्वे उठा नहीं पाई और 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई. जिम्बाब्वे की ओर से ब्रेड इवांस ने 21 गेंद में पांच छक्कों और दो चौकों से सर्वाधिक 43 रन बनाए. उनके अलावा डियोन मायर्स (28) और कप्तान सिकंदर रजा (27) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. वेस्टइंडीज की ओर से गुडकेश मोती ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए. 

भारत के लिए भी मुश्किल

वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ ही वानखेड़े स्टेडियम में अपने अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखा. यह टीम वानखेड़े में टी20 वर्ल्ड कप का कोई मैच नहीं हारी है. यह जीत वेस्टइंडीज के ही ग्रुप में शामिल टीम इंडिया के लिए चेतावनी है. हेटमायर और पॉवेल ने जिस तरह की पारी खेली वह भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की गेंदबाजी बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं रही थी. जब सामना वेस्टइंडीज से होगा तो उसके बल्लेबाजों से निपटना बिल्कुल आसान नहीं रहने वाला है.

यह भी पढ़ें- 'ज्यादा होशियारी दिखाने से...', अक्षर पटेल का नाम लेकर रहाणे ने मैनमेंजमेंट को सुना डाला

भारत एक और हार अफोर्ड नहीं कर सकता. वेस्टइंडीज ने इस बड़ी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया है. उसके दो अंक हैं और नेट रनरेट +5.350 है. दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है जिसका नेटरनरेट +3.800 है. तीसरे स्थान पर मौजूद भारत और आखिरी स्थान पर जिम्बाब्वे का नेट रनरेट नेगेटिव है. 

वीडियो: साउथ अफ्रीका से करारी हार पर क्या भारत को विराट कोहली की याद हो आई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()