The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World cup: Shakib al hasan left surprised as DRS controversially adjudges him LBW out vs Pakistan

पाकिस्तानी सेमीफाइनल में ज़रूर लेकिन बांग्लादेश के साथ बड़ी 'बेईमानी' हो गई!

बांग्लादेश के साथ जो हुआ वो गलत हुआ!

Advertisement
Bangladesh VS pakistan, T20 World cup, shakib al hasan
बांग्लादेश के साथ हुआ गलत! (AP)
pic
रविराज भारद्वाज
6 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2022, 02:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. रविवार, 6 नवंबर को खेले गए मुकाबले में टीम ने बांग्लादेश को हरा दिया. इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की. हालांकि इस मैच में एक बार फिर अंपायरिंग को लेकर खूब बवाल मचा. जब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib al hasan) को अंपायर ने LBW आउट दे दिया. उनके द्वारा लिए गए रिव्यू में ये साफ नहीं हो पाया कि गेंद बल्ले से लगी है या नहीं. शाकिब के पवेलियन लौटने के बाद इस बात को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया.

क्या है पूरा माजरा?

दरअसल, मैच के दौरान बांग्लादेशी पारी के 11 ओवर में शाकिब अल हसन को ऑन फील्ड अंपायर ने LBW आउट दे दिया. शादाब खान की गेंद बल्लेबाज़ के पैड से टकराई. जिसके बाद शाकिब ने बिना देरी किए रिव्यू ले लिया. लेकिन रिप्ले देखने पर भी ये साफ नहीं दिख पा रहा कि ये गेंद पहले बैट से लगी थी या नहीं. दरअसल रिप्ले में गेंद बल्ले के बेहद पास से निकलती दिखाई दे रही है. लेकिन बैट जमीन से भी काफी करीब था. ऐसे में ये साफ नहीं हो पा रहा था कि बैट गेंद से टकराई या जमीन से. 

हालांकि इतना ज़रूर था जब गेंद बल्ले के पास से गुज़री तो अल्ट्रा एज में कुछ ना कुछ हलचल जरूर हुई. इस चीज़ को लेकर ही पूरा विवाद छिड़ गया है. क्योंकि जब गेंद बल्ले के पास से गुज़री तो हरकत दिख रही है. यानि बैटिंग साइड ने माल लिया कि गेंद बल्ले से लगी है. वहीं गेंदबाज़ी टीम तो अंपायर की राय से सहमत है ही. कई क्रिकेट पंडित और फैन्स के मुताबिक गेंद बल्ले से टकराई थी. जबकि बल्ला जमीन से लगा ही नहीं है क्योंकि बैट और जमीन के बीच में गैप दिखाई दे रहा थी. लेकिन इसके बाद भी थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को ही सही माना और शाकिब को पवेलियन लौटना पड़ा.

# फैसले से नाराज दिखे Shakib

अंपायर के इस फैसले के बाद शाकिब बेहद हैरान रह गए, क्योंकि उनके मुताबिक गेंद बल्ले से टकराई थी. इसलिए ही उन्होंने बिना समय गंवाए रिव्यू भी लिया था. थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद शाकिब ने इसे लेकर फील्ड अंपायर से बात भी की लेकिन आखिरकार अंपायर के फैसले को अंतिम फैसला मानते हुए उन्हें मैदान से वापस जाना पड़ा.

#PAK vs BAN मैच में क्या हुआ?

सेमीफाइनल के लिए हुए इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 127 रन बनाए थे. टीम के लिए नजमुल शांतो ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली. जबकि पाकिस्तान के लिए उनके स्टार बोलर शाहिन अफरीदी ने 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किये. जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 18.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर गई. टीम के लिए मोहम्मद रिज़वान ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली.

मैथ्यू वेड ENG vs SL मैच पर ऐसी बात कही है जो सुननी चाहिए

Advertisement

Advertisement

()