The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 world cup: Ravi shastri backs rishabh pant for the semis and says he will be the x factor.

पंत या कार्तिक, रवि शास्त्री ने सेमीफाइनल में किसे एक्स-फैक्टर बताया?

पंत और कार्तिक दोनों का प्रदर्शन कुछ खास रहा नहीं है

Advertisement
Ravi shastri, Rishabh pant, dinesh karthik, t20 world cup
ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और रवि शास्त्री. (File Photo)
pic
रविराज भारद्वाज
8 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 8 नवंबर 2022, 07:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. जहां टीम का सामना इंग्लैंड से होगा. जिसको लेकर टीम जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. हालांकि अभी भी टीम में विकेटकीपिंग की पोजिशन को लेकर माथापच्ची जारी है. सेमीफाइनल में ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक में से किसे मौका मिले, इसको लेकर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी राय रखी है.

'मेन इन ब्लू' की कोशिश खिताब जीतकर 15 साल के लंबे इंतज़ार को खत्म करने की है. टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा खेल भी दिखाया है. लेकिन विकेटकीपिंग बल्लेबाज़ों की फॉर्म को लेकर टीम की चिंता बढ़ी हुई है. टूर्नामेंट में अबतक ना तो दिनेश कार्तिक और ना ही ऋषभ पंत कोई प्रभाव छोड़ पाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम ने कार्तिक को बाहर बिठाकर, पंत को आजमाया था. लेकिन उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा. बावजूद इसके रवि शास्त्री का मानना है कि सेमीफाइनल में ऋषभ पंत को मौका मिलना चाहिए.

#Shastri ने Pant को चुना

रवि शास्त्री के मुताबिक पंत बाएं हाथ से बैटिंग करते हैं, ऐसे में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ वो एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा,

Image embed

#Dravid ने जताया था भरोसा

इससे पहले टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी पंत को लेकर कहा था कि टीम ने उनके ऊपर से भरोसा नहीं खोया है. उन्होंने कहा,

Image embed

अब बात दिनेश कार्तिक की करें तो उन्होंने भी अब तक मिले मौकों का फायदा नहीं उठाया है. वो कोई बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं. जबकि पंत को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है. अब टीम के पास बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की कमी है, ऐसे में पंत को मौका मिलने से कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए.

रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमीफाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!

Advertisement

Advertisement

()