ज़िम्बाबवे टीम को मोटिवेट करने के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बहुत बड़ी बात बोल दी!
पाकिस्तानी एक्ट्रेस कर रही टीम इंडिया की हार की दुआ.

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. टीम ने बुधवार, 2 नवंबर को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया. जो कि इस टूर्नामेंट में इंडियन टीम की तीसरी जीत है. टीम इंडिया का अगला मैच जिम्बाब्वे से है. और इस मैच में जीत के साथ भारत निश्चित तौर पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा. दूसरी तरफ भारत के ग्रुप में पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. क्योंकि उन्होंने गुरुवार को साउथ अफ्रीका को हरा दिया है और वो भी सेमीफाइनल की रेस में आ गए हैं. लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी (sehar shinwari) ने भारत-ज़िम्बाबवे मैच पर एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जो सुर्खियों में है.
पाकिस्तान ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की. टीम का अगला मैच अब बांग्लादेश से है, अगर पाकिस्तान वो मैेच जीत जाता है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की थोड़ी बहुत उम्मीदें बंध जाएंगी. लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत की हार की दुआ करनी होगी. और इसी मैच को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ट्वीट किया है.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के मुताबिक अगर जिम्बाब्वे अगले मैच में भारत को हरा देता है, तो वो वहां के किसी नागरिक से शादी कर लेंगी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,
सहर शिनवारी का यह ट्वीट सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सहर शिनवारी इस तरह के ऊट-पटांग ट्वीट कर सुर्खियों में आई हैं. इससे पहले भी उन्होंने कई मौकों पर इस तरह का ट्वीट किया है. इससे पहले उन्होंने भारत- बांग्लादेश मैच पर फिक्स करने का आरोप लगाया था. उन्होंने ट्वीट किया था,
#Jimmy Neesham से की थी अजीब सी मांगपाकिस्तानी एक्ट्रेस साल 2019 में भी चर्चा में आई थी. जब उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम से अपने बच्चे का पिता बनने की गुज़ारिश की थी. उन्होंने लिखा,
इनके ट्वीट्स को देखकर ये साफ़ नज़र आ रहा है कि वो अपने आप को सुर्खियों में रखने के लिए ऐसा ट्वीट करती रहती है. और ऐसा लगता है कि इस बार भी उनकी किस्मत उन्हें बुरी तरह से धोखा देने वाली है.
भारत और पाकिस्तान साथ में सेमीफाइनल में पहुंच रहे हैं!

.webp?width=60)

