The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup organisers change playing regulations for MCG final between Pakistan v England

मेलबर्न में होने वाली है बारिश? फाइनल के लिए ICC ने फिर बदला नियम!

क्या फाइनल हो पाएगा?

Advertisement
ICC change playing regulations due to rain For T20 World Cup final
मेलबर्न ग्राउंड और वेदर अपडेट (Courtesy: AP/Twitter)
pic
पुनीत त्रिपाठी
12 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 12 नवंबर 2022, 04:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 वर्ल्ड कप अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है. 13 नंवबर को इस टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान और इंग्लैंड का सामना होना है. ये मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है.  हालांकि इस मैच पर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं. और बारिश होने की पूरी संभावना है. ऐसे में ICC ने आनन-फानन में मैच से पहले प्लेइंग रेगुलेश्नस में कुछ बदलाव कर दिए हैं.

मेलबर्न में बारिश का खतरा देखते हुए ICC ने पहले ही 14 नवंबर को फाइनल के लिए रिज़र्व डे रखा था. लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक फाइनल वाले दिन यानि 13 नवंबर और उसके रिज़र्व डे 14 नवंबर को भी बारिश का अनुमान है. ऐसे में ICC ने एक और बदलाव कर मैच को बचाने का प्रयास किया है.

ICC ने T20 विश्वकप फाइनल के लिए बारिश या किसी भी कारण से देरी होने की स्थिति में पहले से दो अतिरिक्त घंटे दिए थे. अब इसमें दो अतिरिक्त घंटे और बढ़ा दिए गए हैं. यानि अगर मैच ख़त्म करने के लिए दो और एक्सट्रा घंटों की जरूरत पड़ती है, तो वो भी टीम्स को दिए जाएंगे. 

इससे पहले ICC ने ये तय किया था कि T20 वर्ल्ड कप 2022 के किसी भी नॉकआउट मैच में दूसरी पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल पूरा करने पर ही मैच का परिणाम निकालने के बारे में विचार किया जाएगा. इसके बाद भी रिज़र्व डे है और अगर वहां भी मैच पूरा नहीं हो पाता है. तो फिर आखिर में दोनों टीम्स को ज्वॉइंट चैम्पियन्स घोषित किया जाएगा. 

ICC ने नए नियमों पर एक औपचारिक स्टेटमेंट की घोषणा की है और कहा है -

Image embed
Image embed

ICC के इतने सारे बदलाव और ये चिंता जायज़ है. क्योंकि सुपर 12 ग्रुप में मौजूद ग्रुप 1 में कितने ही मैच बारिश के चलते धुल गए. इसमें भी सबसे अधिक नुकसान मेेलबर्न में खेले गए मुकाबलों का ही हुआ. मेलबर्न में हुए सभी मैचों पर बारिश का खतरा रहा है. 

इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भी ये समस्या होने की आशंका थी. मेलबर्न में खेले गए कई मैच में डकवर्थ-लुईस लागू किया गया. जबकि कुछ तो पूरी तरह से धुल गए.

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम्स टूर्नामेंट की बाकी सभी टीम्स से बेहतर रहते हुए फाइनल खेलने पहुंची हैं. पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था. वहीं इंग्लैंड ने इंडिया को 10 विकेट से हराकर फाइनल का सफर तय किया है. अब फाइनल में क्या होता है. ये देखना होगा.

गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इंडियन क्रिकेट टीम पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()