The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World cup: Netherlands beat Zimbabwe by 5 wickets to register their first win.

पाकिस्तान को हराने वाली टीम को नीदरलैंड्स ने धूल चटा दी

T20 वर्ल्ड कप में हुआ उलटफेर.

Advertisement
T20 World cup, ZIMvsNED
नीदरलैंड्स को मिली टूर्नामेंट की पहली जीत (AP)
pic
रविराज भारद्वाज
2 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2022, 01:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) अब बेहद रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. बुधवार, 2 नवंबर को खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम ने जिम्बाब्वे को हरा दिया. नीदरलैंड्स ने इस मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की. जो कि इस टूर्नामेंट में उनकी पहली जीत भी है.

पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 19.2 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में नीदरलैंड्स ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस हार के बाद जिम्बाब्वे की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी. इस जीत के बाद नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स काफी खुश नजर आए और उन्होंने मैक्स ओडाउड की जमकर तारीफ की.

# Scott Edwards ने जताई खुशी

एडवर्ड्स के मुताबिक टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, जिस वजह से उन्हें इस मैच में जीत हासिल हुई. उन्होंने कहा,

Image embed

# NED vs BAN मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. हालांकि उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम ने 20 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए. जिसके बाद शॉन विलियम्स और सिकंदर रजा ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 68 रन के स्कोर पर टीम को विलियम्स के तौर पर चौथा झटका लगा.

जिसके थोड़ी देर बाद मिल्टन सुंबा और सिकंदर रजा भी पविलियन लौट गए. रजा के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की पारी संभल नहीं पाई. और पूरी टीम 117 रन बनाकर आउट हो गई. रजा ने सबसे ज्यादा 24 गेंद पर 40 रन की पारी खेली. वहीं विलियम्स 28 रन बनाकर आउट हुए. नीदरलैंड्स के लिए वैन मीकरन ने 29 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पविलियन भेजा.

जवाब में खेलने उतरी नीदरलैंड्स को 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा. जब मायबर्ग आठ रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मैक्स ओडाउड और टॉम कूपर ने मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया. 90 के स्कोर पर कूपर के आउट होने के बाद टीम की पारी थोड़ी लड़खड़ाई लेकिन डलीडे ने नाबाद 12 रन की पारी खेल टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी.

ऋषभ पंत को अब टीम इंडिया में वापस आ जाना चाहिए

Advertisement

Advertisement

()