The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World cup: Mohammad Shami reveals he never stopped practicing after his late call up in the team.

वर्ल्ड कप के बीच टीम में वापसी को लेकर मोहम्मद शमी ने कही बड़ी बात!

लंबे समय बाद शमी की हुई है टीम में वापसी

Advertisement
Mohammad shami, India vs Bangladesh, T20 worl cup
शमी ने T20 टीम में की है शानदार वापसी (AP)
pic
रविराज भारद्वाज
3 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2022, 07:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मोहम्मद शमी (Mohammad Shami). भारतीय टीम के स्पीडस्टार. पिछले एक साल से वो T20 क्रिकेट से दूर रहे थे. लेकिन वर्ल्ड कप से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए और शमी को टीम इंडिया से बुलावा आ गया. मतलब पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद सीधा इस बार वर्ल्ड कप के दौरान ही उन्होंने T20 टीम में वापसी की.

32 साल के शमी पिछले एक साल से केवल टेस्ट और वनडे ही खेलते आ रहे थे. और इस बार वर्ल्ड कप की टीम में उन्हें रिजर्व प्लेयर के तौर पर चुना गया था. लेकिन पहले बुमराह और फिर दीपर चाहर की चोट ने शमी के लिए टीम में वापसी के दरवाजे खोल दिए. अब टीम में वापसी को लेकर इंडियन पेसर ने बड़ी बात कही है.

# Shami ने नहीं छोड़ी थी प्रैक्टिस

मोहम्मद शमी के मुताबिक T20 टीम का हिस्सा नहीं होने के बावजूद वो लगातार प्रैक्टिस करते रहते थे और टीम में वापसी को लेकर मानसिक रूप से हमेशा तैयार थे. उन्होंने कहा,

Image embed

शमी के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी के लिए एक फॉर्मेट से दूसरे फॉर्मेट में ढलना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. उन्होंने कहा,

Image embed

# Shami ने किया है अच्छा प्रदर्शन

शमी के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने अब तक खेले गए 4 T20 विश्वकप मुकाबलों में 4 विकेट हासिल किए हैं. भले ही उनके नाम विकेट ज्यादा नहीं रहे हैं, लेकिन वो टीम के लिए काफी उपयोगी रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ़ सुपर-12 के पहले मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट निकाला, नीदरलैंड्स के खिलाफ़ फिर किफायती रहते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट चटकाया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ तो उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और 1 विकेट लिया. हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ़ वो थोड़ा महंगे साबित हुए. लेकिन उनके अनुभव का फायदा भारतीय टीम को होता दिख रहा है.

भारत और पाकिस्तान साथ में सेमीफाइनल में पहुंच रहे हैं!

Advertisement

Advertisement

()