रिज़वान ने बताया, कैसे बना न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में कूटने का प्लान!
रिज़वान के दम पर जीता पाकिस्तान.
.webp?width=210)
T20 वर्ल्ड कप 2022 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है. पाकिस्तान की टीम तीसरी बार इस मेगा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है. सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया. बुधवार, 9 नवंबर को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने सात विकेट से जीत हासिल की है. टीम की जीत के हीरो रहे मोहम्मद रिजवान. जिन्हें मैच जिताऊ पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.
मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 153 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज कर ली. पाकिस्तान के लिए रिज़वान ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली. मैच के बाद पाकिस्तानी ओपनर ने अपनी पारी को लेकर खुशी जाहिर की. साथ ही उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ बनाए गए स्पेशल प्लान का भी खुलासा किया.
मोहम्मद रिज़वान के मुताबिक उन्होंने बाबर आज़म के साथ मिलकर कई बार प्लान बनाया और इसी वजह से टीम को सफलता मिली. उन्होंने कहा,
# PAKvsNZ मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. लेकिन पहले ही ओवर में टीम को चार के स्कोर पर फिन एलन के तौर पर पहला झटका लगा. जिसके बाद कॉन्वे और विलियमसन ने संभलकर बैटिंग करते हुए टीम के स्कोर को 38 तक पहुंचाया. कॉन्वे 21 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स भी छह रन बनाकर चलते बने.
लेकिन इसके बाद विलियमसन ने डैरिल मिचेल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 117 तक पहुंचाया. विलियमसन 46 रन बनाकर आउट हुए. जिसके बाद मिचेल ने नीशम के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 152 रन तक पहुंचाया. मिचेल 53 और नीशम 16 रन बनाकर नाबाद रहे. पाकिस्तान की तरफ से शाहीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए.
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान को मोहम्मद रिज़वान और बाबर आजम ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 105 रन जोड़े. बाबर 53 और रिजवान 57 रन बनाकर आउट हुए. जिसके बाद मोहम्मद हारिस ने 30 रन की पारी खेल टीम को जीत दिला दी. पाकिस्तान टीम ने महज़ 19.1 ओवर में 153 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
चोटिल रोहित ने खुद बता दिया, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंग या नहीं

.webp?width=60)

