The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World cup: keshav maharaj was running with one leg for his team against netherlands

साउथ अफ्रीका हारा लेकिन चोट के बावजूद मैदान पर डटा रहा ये खिलाड़ी!

साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स के खिलाफ हार मिली.

Advertisement
South africa cricket, T20 world cup, keshav maharaj
साउथ अफ्रीका टीम (AP)
pic
रविराज भारद्वाज
6 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2022, 10:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साउथ अफ्रीका की टीम का T20 वर्ल्ड कप 2022 में अभियान थम चुका है. रविवार, 6 नवंबर को खेले गए मैच में टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. डच टीम ने इस मुकाबले में 13 रन से जीत हासिल की. मैच में साउथ अफ्रीका ने बेहद ही साधारण खेल दिखाया, जिसका खामियाजा टीम को इस मेगा इवेंट से बाहर होकर चुकाना पड़ा. हालांकि इस मैच में अफ्रीकन ऑलराउंडर केशव महाराज (Keshav maharaj) ने जो जुझारूपन दिखाया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.

मैच में नीदरलैंड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका का स्कोर जब 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 113 रन था तब केशव महाराज बैटिंग करने आए. इस दौरान टीम को जीत के लिए 26 गेंद पर 46 रन की जरुरत थी. लेकिन पिछले मैच में चोट के कारण बाहर रहने वाले केशव महाराज पिच पर आने के बाद से लंगड़ाने लगे. वो इस दौरान सिर्फ अपने दाएं पैर के सहारे दौड़ते हुए नज़र आए. जिसे देखकर हर कोई उनके कमिटमेंट की तारीफ करने लगा.

खासकर तब जब मैच के 19वें ओवर की पहली गेंद पर रबाडा ने एक शॉट खेला. जिस दौरान रन लेते हुए महाराज बुरी तरह से लंगड़ाते हुए नज़र आए. उन्होंने किसी तरह से उस रन को पूरा किया. यही नहीं फिर ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने एक लंबा छक्का भी लगाया. महाराज मैच की आखिरी गेंद तक क्रीज़ पर टिके रहे लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था.

#Maharaj की वजह से रन गति रह गई धीमी!

अब महाराज जिस तरह से क्रीज पर डटे रहे उसकी तो हर कोई तारीफ कर रहा है. लेकिन बड़ा सवाल ये भी है कि अगर महाराज कि चोट इतनी सीरियस थी तो टीम मैनेजमेंट ने समय रहते उनको रिप्लेस क्यों नहीं किया? क्योंकि महाराज ने अपनी इनिंग में 12 गेंद का सामना करते हुए 13 रन बनाए. जिसमें एक सिक्स भी शामिल रहा. ऐसे में उनकी जगह कोई और खिलाड़ी खेल रहा होता तो शायद टीम की रन गति और तेज हो सकती थी. 

#SAvsNED मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो नीदरलैंड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए. टीम के लिए एकरमैन ने 26 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए. वहीं टॉम कूपर ने 19 गेंद में दमदार 35 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से महाराज ने 2 विकेट हासिल किये. जवाब में खेलने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. टीम के लिए राइली रुसो ने 19 गेंद में 25 रन बनाए. नीदरलैंड्स की तरफ से बेन ग्लोवर ने 2 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

मैथ्यू वेड ENG vs SL मैच पर ऐसी बात कही है जो सुननी चाहिए

Advertisement

Advertisement

()