कगीसो रबाडा. साउथ अफ्रीका के बहुत तेज फेंकने वाले बोलर. हाल के महीनों में फॉर्मबहुत अच्छी नहीं थी. लगातार रन लीक कर रहे थे. और सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें विकेटभी नहीं मिल रहे थे. मतलब चहुंओर निराशा ही छाई थी. लेकिन T20 वर्ल्ड कप 2021 केअपने आखिरी मैच में उन्होंने सारा हिसाब चुकता कर लिया. रबाडा ने बेहतरीन हैटट्रिकमारते हुए साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड पर 10 रन से जीत दिला दी. रबाडा की हैटट्रिकइंग्लैंड की पारी के आखिरी ओवर में आई. जीत के लिए 190 रन का पीछा कर रही इंग्लैंडक्रिकेट टीम ने 19 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 176 रन बना लिए थे. टीम को जीत के लिएआखिरी छह गेंदों में 14 रन चाहिए थे. # Kagiso Rabada Hat trick क्रीज पर कप्तानऑयन मॉर्गन के साथ थे क्रिस वोक्स, जिन्होंने टूर्नामेंट की अपनी पहली ही गेंद परबेहतरीन छक्का मारा था. गेंद मिली कगीसो रबाडा को. रबाडा के पहले तीन ओवर में 45 रनआ चुके थे, वो भी बिना किसी सफलता के. माहौल एकदम टेंस था. लोगों को लग रहा था किइंग्लैंड आसानी से इस मैच को निकाल लेगा. लेकिन रबाडा ने हालात ही बदल दिए. ओवर कीपहली गेंद, वोक्स ने इसे लेग साइड की ओर उछाल दिया. डीप मिडविकेट की ओर जा रही गेंददेखकर लगा कि इस पर छह रन आ जाएंगे. लेकिन वहां फील्डिंग कर रहे एनरिक नॉर्किए नेबेहतरीन कैच लपक इंग्लैंड का एक और विकेट गिरा दिया. अब बैटिंग के लिए आए क्रिसजॉर्डन, लेकिन स्ट्राइक थी ऑयन मॉर्गन के पास. अगली गेंद, स्लो थी और इसे उड़ाने कीकोशिश करते हुए मॉर्गन डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग पर पकड़े गए. रबाडा ने दो गेंदोंमें दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की उम्मीदें जगा दीं. और अब पूरा प्रेशर इंग्लैंडपर आ चुका था. और इस प्रेशर को रिलीज करने का जिम्मा था आदिल रशीद और जॉर्डन पर.ओवर की तीसरी गेंद. जॉर्डन ने इसे उड़ाया और गेंद गई सीधे लॉन्ग ऑफ पर खड़े डेविडमिलर के हाथों में. साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स और फ़ैन्स को भरोसा ही नहीं हो रहा था किये क्या हो गया. और दूसरी ओर सन्न पड़े इंग्लिश खेमे को रबाडा की हंसी और चुभ रहीथी. लेकिन इनकी चुभन अभी बढ़ने वाली थी. रबाडा की इस स्लोअर पर आए विकेट के बाद बचीहुई तीन गेंदों पर रशीद और मार्क वुड तीन रन ही बना पाए. इंग्लैंड ने मैच को 10 रनसे गंवा दिया. और रबाडा T20 इंटरनेशनल में हैटट्रिट लेने वाले पहले साउथ अफ्रीकीपुरुष क्रिकेटर बन गए. साथ ही वह इंग्लैंड के खिलाफ हैटट्रिक लेने वाले पहले प्लेयरभी बन गए हैं.In men's T20Is, Kagiso Rabada becomes the first player to take a hat-trick forSouth Africa. Rabada also becomes the first player to take a hat-trick againstEngland.#T20WorldCup #ENGvSA— Kausthub Gudipati (@kaustats) November 6, 2021 हालांकि इस जीत के बाद भी साउथअफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने बेहतर रन रेटके आधार पर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली. इस मैच की डीटेल्स में जाएं तो साउथअफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की. रसी वान डर दुसें और एडन मार्करम की विस्फोटकपारियों की मदद से साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर्स में 189 रन बनाए. डर दुसें को 60गेंदों पर 94 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. जबकि मार्करम ने 25 गेंदों पर52 रन बनाए. इंग्लैंड के मोईन अली और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट लिया. जवाब मेंइंग्लैंड की टीम 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 179 रन ही बना पाई. टीम के लिए मोईनअली ने 37 और दाविद मलान ने 33 रन बनाए. जबकि साउथ अफ्रीका के लिए रबाडा ने तीन औरतबरेज़ शम्सी और ड्वाइन प्रीटोरियस ने दो-दो विकेट निकाले.