The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • t20 world cup india vs pakistan pakistani media reactions on defeat

'इंडिया सोच रहा हमें हार का गम, लेकिन ऐसा नहीं है', इस टीवी एंकर के शब्द पूरे पाकिस्तान में वायरल

India vs Pakistan T20 World Cup: पाकिस्तान को भारत से बेहद करारी हार मिली. इस हार के बाद क्लास तो लगनी ही थी. फैंस और सोशल मीडिया से लेकर मीडिया और पुराने खिलाडियों ने टीम को खूब सुनाया. किसी ने तंज किया, तो किसी ने अपना दर्द ज़ाहिर किया.

Advertisement
india vs pakistan match t20 world cup
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा | (Photo: Getty)
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 03:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को हुआ इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला टक्कर का बिल्कुल नहीं रहा. मैच में न तो आख़िरी ओवर का थ्रिलर बना, न तो कोई दिल धड़काने वाला ड्रामा हुआ. सब कुछ सीधा और क्लिनिकल रहा. भारत ने 175 रन बनाए और पाकिस्तान की टीम 114 पर सिमट गई. 61 रन की साफ-सुथरी हार.

इस हार के बाद क्लास तो लगनी ही थी. फैंस और सोशल मीडिया से लेकर मीडिया और पुराने खिलाडियों ने टीम को खूब सुनाया. किसी ने तंज किया, तो किसी ने अपना दर्द ज़ाहिर किया. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन न्यूज़ ने लिखा,

Embed

Geo News Urdu का एक शो ‘हारना मना है’, जि‍से पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन ताबिश हाशमी होस्ट करते हैं. 15 फरवरी को इस शो पर पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज़, अहमद शहज़ाद जैसे खिलाड़ी मौजूद थे. इस दौरान ताबिश ने कहा 

Embed
Embed

Geo news की वेबसाइट ने एक खबर छापी जिसकी हेडलाइन है, ‘टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 61 रन से हराया.' खबर में Geo न्यूज़ ने लिखा कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला टीम के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुआ. हालांकि, आगा ने खुद गेंदबाज़ी की शुरुआत की और पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई. टी20 इंटरनेशनल के टॉप-रैंक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा चार गेंद में बिना खाता खोले आउट कर दिया.

Samaa TV ने पाकिस्तान की हार पर हेडलाइन दी ‘भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा’. उन्होंने खबर में लिखा कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने एक ही पारी में छह स्पिन गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया. इसमें सैम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, अबरार अहमद और उस्मान तारिक शामिल थे.

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने क्या कहा?

पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा,

Embed
Embed

शोएब मसूद ने X पर लिखा,

Embed
Embed

Dawn ने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर अहमद शहज़ाद के हवाले से ल‍िखा क‍ि उन्होंने टीम के प्रदर्शन को “बेहद खराब क्रिकेट” बताया. उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान क्रिकेट की दुखद कहानी है, वही पुराने चेहरे, वही पुराने नतीजे. अब पाकिस्तान के लिए सीन थोड़ा टाइट है अगले राउंड में जाने के लिए 18 फरवरी को नामीबिया को हराना ज़रूरी हो गया है.

वीडियो: कोलंबो की धरती पर भारत की जीत, 20 ओवर तक नहीं टिक पाई पाकिस्तान

Advertisement

Advertisement

()