The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • t20 world cup india pakistan match Suryakumar Yadav pep talk to indian team before second innings

'टॉस हारते रहो और... ', सूर्यकुमार ने बैटिंग शुरू होने से पहले गंभीर से क्या कहा था?

T20 World Cup India Pakistan Match: मैदान में वही टीम जीत पाती है जो प्रेशर से ऊपर अपने स्किल्स पर फोकस करे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिड इनिंग्स में इंडियन टीम को कुछ यही सलाह दी थी. जो दिखाता है कि इंडियन टीम का फोकस किन चीजों पर था. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद भी कुछ ऐसी बात कही थी जो उनके कॉन्फिडेंस को दिखाती है.

Advertisement
Captain Suryakumar Yadav pep talk to indian team before second innings vs pakistan
पाकिस्तान का चेज शुरू होने से पहले इंडियन टीम हडल में थी. जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम को पेप टॉक दी. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 06:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 World Cup में पाकिस्तान को हराकर इंडियन टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मैच से पहले दोनों टीमों पर काफी प्रेशर था. इंडियन कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने भी ये बात मानी थी. लेकिन मैदान में वही टीम जीत पाती है जो प्रेशर से ऊपर अपने स्किल्स पर फोकस करे. मिस्ट्री-मिस्ट्री और बॉयकॉट जैसी बातें करने में स्किल्स से फोकस हिलता है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिड इनिंग्स में इंडियन टीम को कुछ यही सलाह दी थी. जो दिखाता है कि इंडियन टीम का फोकस किन चीजों पर था.

सूर्या ने टीम को क्या कहा था, वो तो जानेंगे ही. उससे पहले ये जानते हैं कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने को लेकर क्या कहा?

इंडियन टीम के इंस्टाग्राम पेज पर आज सुबह एक वीडियो डाला गया. The Unfolding नाम का ये वीडियो मैच डे का है. इस वीडियो में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव कोच गौतम गंभीर की तरफ जाते हैं. वहां वो मजाकिया अंदाज में टॉस हारने को लेकर बोलते हैं,

Embed

ये दिखाता है कि इंडियन टीम मैच को लेकर कितना कूल माइंडेड थी. मैच में टॉस हारने के बाद इंडियन टीम ने पहले बैटिंग की. 20 ओवरों में 7 विकेट पर 175 रन बोर्ड पर लगा दिए. विकेट काफी स्पिन फ्रेंडली था. लेकिन ईशान किशन ने 40 बॉल्स पर 77 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा तिलक वर्मा, कप्तान सूर्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने भी बोर्ड पर रन्स लगाए.

पाकिस्तान का चेज शुरू होने से पहले इंडियन टीम हडल में थी. जहां कप्तान सूर्यकुमार यादव पेप टॉक दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने जो बात कही, उसकी काफी चर्चा है. सूर्या बोले,

Embed

इसके आगे SKY ने जो बात बोली, वो शायद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को चुभ जाएगी. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

ये दिखाता है कि इंडियन टीम का फोकस कहां था. टीम ने अपनी स्किल्स और अपने प्लेयर्स को बैक किया. और रिजल्ट सभी के सामने है. टीम इंडिया एकतरफा ये मैच जीती. पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया.

बाबर, शाहीन सब फेल

176 रन चेज करने उतरी पाकिस्तान की टीम के एक वक्त 6 रन पर दो विकेट गिर चुके थे. कप्तान सलमान आगा भी पिच पर मौजूद थे. लेकिन सबसे पहले आगा ने अपना विकेट दिया. उन्हें बुमराह ने आउट किया. वो सिर्फ चार रन बना पाए.

इसके बाद क्रीज पर उस्मान खान बाबर आजम का साथ देने आए. उस्मान तो थोड़ी देर विकेट पर टिके. लेकिन बाबर चलते बने. दोनों के बीच 17 गेंद में 21 रनों की पार्टनरशिप हुई. जिसमें बाबर ने सिर्फ 2 रन बनाए.

पांचवें ओवर में अक्षर पटेल की बॉल पर बाबर स्लॉग स्वीप करने गए. क्रॉस खेलने के चक्कर में वो बॉल पूरी तरह मिस कर गए. और बोल्ड हो गए. बाबर 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना पाए. 71 के स्ट्राइक रेट से.

वहीं, शाहीन अफरीदी को पहले ओवर में ईशान किशन ने एक छक्का और एक चौका लगाया. अफरीदी ने दो ओवर में 31 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया. पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान 15 गेंद में 14 रन ही बना सके. टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई.

भारत के लिए हार्दिक, बुमराह, अक्षर, और वरुण ने 2-2 विकेट लिए. वहीं कुलदीप और तिलक वर्मा को एक विकेट मिला.

ईशान ने 77 रन बनाए

इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. विकेट स्पिनरों के लिए काफी मददगार था. टीम ने पहले ओवर में ही अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया. वो बिना रन बनाए आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए.

तिलक वर्मा ने 25 रनों की पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए. आखिर में शिवम दुबे 17 गेंद में 27 रन और रिंकू सिंह ने 4 बॉल्स में 11 रन बनाए. शानदार पारी के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया.

वीडियो: T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ हैंडशेक पर क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()