The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup: India beats Pakistan, Virat Kohli thanks fans after a fantastic innings

'ये मेरी बेस्ट इनिंग्स थी'... पाकिस्तान को हराकर कोहली ने बोली दिल जीतने वाली बातें

#INDvsPAK मैच में तो कोहली का ही जलवा था.

Advertisement
pic
23 अक्तूबर 2022 (अपडेटेड: 23 अक्तूबर 2022, 06:10 PM IST)
Virat Kohli Ind vs Pak T20 World Cup 2022
विराट कोहली (फोटो - सोशल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान (India vs Pakistan). T20 World Cup 2022 में आखिरकार टीम इंडिया ने पाकिस्तान से पिछले साल मिली हार का बदला ले लिया है. टीम इंडिया ने इस एडिशन में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है.  और इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे है. कोहली ने 53 गेंदों में 82 रन की पारी खेली. और इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. 

विराट कोहली के बिना टीम इंडिया का पाकिस्तान को हराना बहुत मुश्किल था. और यही बात मैच के बाद विराट ने भी कही. ब्रॉडकॉस्टर से बात करते हुए विराट ने कहा, 

‘बहुत बेहतरीन माहौल है. मेरे पास शब्द नहीं है, कोई आईडिया नहीं है ये कैसे हुआ. मेरे पास सच में शब्द नहीं है. हार्दिक को विश्वास था कि हम ये कर लेंगे (मैच जीत लेंगे), अगर हम अंत तक खड़े रहे. जब शाहिन ने पवेलियन एंड से गेंदबाजी की, तब हमने तय किया कि हम उस पर अटैक करेंगे. 

हारिस उनका प्राइम बॉलर है. और मैंने दो छक्के लगाएं. आठ गेंदों में 28 रन से ये छह गेंदों में 16 रन पर आ गया. मैंने अपनी अंदर से आने वाली भावना पर भरोसा किया. पहली गेंद (जिसपर 18वें ओवर में विराट ने छक्का मारा था) बैंक ऑफ द हैंड स्लोवर बॉल थी. वहां खड़े होकर मुझे ऐसा फिल हो रहा था कि वो मारने लायक थी.’ 

इसके साथ विराट ने अपनी बेस्ट इनिंग्स पर भी बात की. उन्होंने कहा, 

‘आज तक मोहली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई पारी मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी थी. आज मैं इस पारी को थोड़ा ऊपर गिनूंगा. हार्दिक मुझे प्रेरित करते रहे. दर्शक शानदार थे. आप लोग (प्रशंसक) मेरा समर्थन करते रहे और मैं आपके समर्थन के लिए आभारी हूं.’ 

#मैच में क्या हुआ? 

अब विराट की पारी से इर्द थोड़ी सी मैच की बात करें, तो मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तानी ओपनर (बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान) को सस्ते में चलता कर दिया था. इसके बाद शान मसूद और इफ्तिखार अहमद के पचासे के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 159 रन बना दिए. 

जवाब में, टीम इंडिया की शुरूआत खराब रही. रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल सस्ते में पवेलियन लौट गए. ऐसे में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने पारी को संभालते हुए रन जोड़ने शुरू किए. दोनों खिलाड़ियों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. हार्दिक पंड्या ने 40 रन की पारी खेली. और विराट 82 रन की नॉट आउट पारी खेलकर टीम इंडिया को मैच जीताकर लौटे. 

विराट और बाबर में से किसे ज्यादा पसंद करते हैं सनत जयसूर्या?

Advertisement

Advertisement

()