ICC T20 विश्वकप 2021. मैच नंबर 37. भारत और स्कॉटलैंड के बीच वो मैच खेला गया.जिसे लेकर विश्वकप से पहले शायद ही बड़ा दांव लगा हो. लेकिन विश्वकप की शुरुआत मेंही पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड से दो मुकाबले हारकर भारत के लिए अफ़ग़ानिस्तान,नामीबिया समेत स्कॉटलैंड का मैच भी महत्वपूर्ण हो गया. और भारतीय टीम ने इस मैच कोखेला भी बिल्कुल उसी अंदाज़ में. बर्थडे के दिन कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता औरतुरंत दुबई के मैदान पर पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर लिया. टीम इंडिया ने रविन्द्रजडेजा, मोहम्मद शमी समेत बाकी गेंदबाज़ों के कमाल से स्कॉटलैंड को महज़ 85 रन परसमेट दिया. अब इस विश्वकप में खुद की स्थिति को बेहतर करने के लिए भारत को इस मैचको बेहतरीन नेट रनरेट से जीतना था. टीम इंडिया ने महज़ 6.3 ओवर्स में 89 रन बनाकरमैच को आठ विकेट से जीत लिया. लेकिन अब भी भारतीय टीम ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल मेंपाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बाद तीसरे स्थान पर है. ऐसे में सेमीफाइनल में जाने केलिए टीम इंडिया को क्या करना होगा? चलिए पूरा समीकरण बताते हैं.For NZ to qualify: Win v AFGFor AFG to qualify: Beat NZ & pip India on NRR if they beat Namibia ForIndia:Hope AFG beat NZ & beat Namibia to have better NRR than AFG & NZ ForEng:Have good NRR so they'll qualify For Aus/SA:Win their last match & qualifyon NRR#T20WorldCup — Sarang Bhalerao (@bhaleraosarang) November 5, 2021 # पहलाकाम, भारतीय टीम को 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच को बड़े अंतर सेजीतना होगा. बड़ा अंतर इसलिए क्योंकि अब भी न्यूज़ीलैंड और अफ़गानिस्तान के बीच एकमैच बाकी है. जिसमें ऊंट किस करवट बैठे कुछ पता नहीं है. # दूसरा काम, इसके बाद भीभारत को ये दुआ करनी होगी कि सात नवंबर यानि रविवार को अफ़ग़ानिस्तान, न्यूज़ीलैंडको हरा दे. जिससे छह पॉइंट्स के साथ किसी एक टीम का सेमीफाइनल में जाना तय हो जाए.क्योंकि अगर रविवार को न्यूज़ीलैंड हारता है तो उसके छह पॉइंट्स होंगे.अफ़गानिस्तान चार पॉइंट पर है तो उसके भी जीतने पर छह पॉइंट्स हो जाएंगे. वहीं ऐसेमें अगर भारत सोमवार को नामीबिया को हरा देता है तो उसके भी छह पॉइंट्स हो जाएंगे.ऐसे में सबसे बेहतर नेट रनरेट वाली टीम छह पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंचजाएगी. अगर सेमीफाइनल में छह पॉइंट्स के आधार पर कोई टीम जाती है तो उसमें भारत कादावा सबसे मज़बूत है क्योंकि उसका नेट रनरेट 1.619 है. जो कि न्यूज़ीलैंड औरअफ़गानिस्तान दोनों से बेहतर है.