ICC T20 विश्वकप में एक जीत के बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा का पूरा समीकरणबदल गया है. इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के फै़न्स को लगने लगा है कि हम अबभी विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं. अबू धाबी में खेले गए मुकाबले मेंअफ़ग़ानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. लेकिन उनका ये फैसला रोहितशर्मा और केएल राहुल ने गलत साबित कर दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 140 रनजोड़े और भारत को मैच में आगे कर दिया. इन दोनों के बाद ऋषभ पंत ने 27 और हार्दिकपंड्या ने 35 रन की पारी खेल भारत को 210 रनों तक पहुंचाया. इसके जवाब मेंअफ़ग़ानिस्तान की टीम खेलने उतरी और 144 रन ही बना सकी. भारत के लिए बोलिंग में शमीने तीन, जबकि रविचन्द्रन अश्विन बेहद किफायती गेंदबाज रहते हुए दो विकेट चटका गए.लेकिन अब भी भारतीय टीम ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान औरन्यूज़ीलैंड के बाद चौथे स्थान पर है. और ऐसे में अब सेमीफाइनल में जाने के लिए टीमइंडिया को क्या करना होगा? चलिए पूरा समीकरण बताते हैं.#India win by 66 runs vs #AFGMOTM - #RohitSharma #TeamIndia was never in danger of losing this one, from thefirst over Our NRR is now positive 0.073.. First win in 3 matches If #AFG canbeat #NZ, it could turn really interesting! India to play #Scotland & #Namibianext — Kaushik LM (@LMKMovieManiac) November 3, 2021 # पहला काम, भारतीय टीम को 5नवंबर को स्कॉटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच बड़े अंतर सेजीतने होंगे. बड़ा अंतर मतलब 50 रनों से ज़्यादा के अंतर से. # दूसरा काम, इसके बादभी भारत को ये दुआ करनी होगी कि अफ़ग़ानिस्तान या नामीबिया में से कम से कम कोई एकटीम न्यूज़ीलैंड को हरा दे. # तीसरा काम, अफ़ग़ानिस्तान का नेट रनरेट इस समय भी+1.481 है. जो कि न्यूज़ीलैंड और भारत से बेहतर है. ऐसे में भारत चाहता है किअफ़ग़ानिस्तान न्यूज़ीलैंड को हराए लेकिन बहुत बड़े अंतर से नहीं. इन सारी चीज़ोंके अलावा जो सबसे सही समीकरण भारत के लिए है वो ये कि नामीबिया न्यूज़ीलैंड केखिलाफ बड़ा अपसेट कर दे. यानि किवी टीम को हरा दे. जिससे अगर न्यूज़ीलैंडअफ़ग़ानिस्तान को हरा भी दे तो भी भारत के लिए चांस बना रहेगा.