आदिल रशीद ने खोला पाकिस्तान की बैटिंग को फ्लॉप करने का सीक्रेट!
आदिल ने लिए दो विकेट्स.

T20 वर्ल्डकप का नया चैम्पियन इंग्लैंड. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया है. मैच में इंग्लैंड के लिए सैम करन (तीन विकेट) और आदिल रशीद (दो विकेट) ने कमाल की गेंदबाज़ी की. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पहले गेंदबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सिर्फ 137 रन पर रोक दिया. जिसके बाद वो मैच में फेवरेट्स बन गए. बाद में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आसानी से पांच विकेट बाकी रहते मैच में हरा दिया.
पहली पारी के बाद इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल रशीद ने मैच में टीम की गेंदबाज़ी पर बात की. उन्होंने कहा कि कलेक्टिव अप्रोच के चलते ही हम पाकिस्तान को इस स्कोर पर रोक पाए. उन्होंने ये भी कहा कि इंग्लैंड इस स्कोर पर पाकिस्तान को रोककर खुश है.
आदिल रशीद ने अपने चार ओवर के स्पेल में एक मेडन के साथ सिर्फ 22 रन दिए. उन्होंने स्पेल के बाद कहा,
रशीद ने आगे कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान को इस मैदान पर 137 पर रोककर खुश है. रशीद बोले,
आदिल रशीद ने इस मैच में इंग्लैंड के लिए दो बड़े विकेट्स चटकाए. उन्होंने पहले मुहम्मद हारिस को बाउंड्री पर बेन स्टोक्स के हाथों लपकवाया. उसके बाद रशीद ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद तोड़ दी. उन्होंने बाबर आज़म को अपने जाल में फंसाया और उन्हें कॉट एंड बोल्ड कर वापस पविलियन लौटा दिया. बाबर आज़म आउट होने से पहले संभलकर पाकिस्तान के स्कोर को आगे बढ़ा रहे थे. उन्होंने 28 गेंदों पर 32 रन बनाए.
रशीद के अलावा इंग्लिश बॉलिंग अटैक के स्टार रहे सैम करन. जिन्होंने चार ओवर में सिर्फ 12 रन दिए और तीन विकेट चटकाकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी.
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भारत की हार पर क्या कहा?

.webp?width=60)

