The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup: Curtis Campher who took 4 wickets in 4 balls, took decision of playing for Ireland in the middle of a match

चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले प्लेयर ने चलते मैच में कैसे बदला था अपना देश?

कहानी कर्टिस कैम्फर की.

Advertisement
Img The Lallantop
4 गेंद 4 विकेट कर्टिस ने कमाल कर दिया. (फोटो – गेटी इमेजेज)
pic
गरिमा भारद्वाज
18 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 18 अक्तूबर 2021, 07:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
साल 2018. आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच प्रैक्टिस मैच चल रहा था. और इस मैच के दौरान एक ओवर में गेंद थी कर्टिस कैम्फर के हाथ में. हां, हां वही वाले कैम्फर जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप राउंड वन मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ चार गेंदों में चार विकेट ले डाले. हां तो कैम्फर बोलिंग कर रहे थे और नॉन-स्ट्राइक एंड पर थे आयरिश कैप्टन नील ओ ब्रायन. अंडर-19 में साउथ अफ्रीका के लिए खेल चुके कर्टिस कैम्फर जोहानसबर्ग में हुआ था. लेकिन उनकी दादी आयरलैंड में रहती थीं और इसके चलते उनके पास आयरलैंड का पासपोर्ट भी था. इसी पासपोर्ट के दम पर कर्टिस ने नील के कान में कहा,
Embed
उस वक्त तो नील ने इस बात को हंसकर टाल दिया. लेकिन मैच में कैम्फर  का प्रदर्शन देख नील से रहा नहीं गया. वह कैम्फर के पास गए और उन्हें आयरलैंड के लिए खेलने का ऑफर दे दिया. कैम्फर तो यही चाहते थे. उन्होंने यह ऑफर दोनों हाथ से लपका और बन गए साउथ अफ्रीका से आया आयरिश क्रिकेटर. # छा गए Curtis Campher और अब ये आयरिश क्रिकेटर बन चुका है T20 वर्ल्ड कप 2021 से निकला पहला स्टार. इस साउथ-अफ्रीकन आयरिश क्रिकेटर का नाम अब पूरी दुनिया में छाने वाला है. इन्होंने काम ही ऐसा किया है. नीदरलैंड्स के खिलाफ चार गेंदों में चार विकेट लेकर कैम्पर रिकॉर्डबुक्स में अमर हो गए हैं. जाहिर तौर पर वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज नहीं है, लेकिन अपनी टीम ऑयरलैंड के लिए तो हैं ही. कट टू T20 वर्ल्ड कप राउंड वन का तीसरा मैच. आयरलैंड के सामने थी नीदरलैंड्स और आयरलैंड. नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. और नौ ओवर के अंदर अपने दो विकेट गंवा दिए. इस बीच 10वां ओवर लेकर आए कर्टिस कैम्फर. और अपने पहले ओवर में 12 रन देने वाले कैम्फर ने दूसरे ओवर में इतिहास रच दिया.
Embed
दूसरे ओवर की पहली गेंद वाइड गई. और अगली गेंद पर आया विकेट.  कोलिन अकरमैन वापस हो लिए. इसके बाद तीसरी गेंद पर रयान टेन डेस्कॉट स्ट्राइक पर आए. सीधी गेंद को अक्रॉस द लाइन खेलने की कोशिश में ये पैवेलियन लौट गए. ओवर की चौथी गेंद. कर्टिस के सामने इस बार स्कॉट एडवर्ड्स रहे. प्लेयर नया लेकिन नतीजा सेम. अक्रॉस द लाइन खेलने के चक्कर में इनको भी पैवेलियन लौटना पड़ा. और इस विकेट के साथ कर्टिस कैम्फर की हैटट्रिक आ गई. T20 विश्व कप में हैटट्रिक निकालने वाले वो दूसरे गेंदबाज बन गए. इससे पहले 2007 में ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ हैटट्रिक ली थी.
Embed
लेकिन कर्टिस कैम्फर इतने में कहां रुकने वाले थे. ओवर की पांचवीं गेंद में उन्होंने एक और विकेट निकाला. इस बार वान डर मर्व को बोल्ड किया. और लगातार चार बॉल पर चार विकेट निकालने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए. कर्टिस से पहले ये कमाल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ राशिद खान और 2019 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ लसिथ मलिंगा ने किया था.

Advertisement

Advertisement

()