The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup Cringe cupcake ad taken off after India lose to South Africa

भारत को 'Cupcake' दिखाकर चिढ़ा रहे SA फैन्स, स्टारस्पोर्ट्स ने एड ही हटा दिया

वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्टर स्टारस्पोर्ट्स ने भारत-साउथ अफ्रीका मैच के लिए कैफे थीम का एड बनाया था. इस एड में दिखाया गया था कि किस तरह एक भारतीय फैन साउथ अफ्रीकी फैन को 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिलाता है. इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 23 फ़रवरी 2026, 07:24 PM IST)
ind vs sa, cricket news, sports news
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाप करारी हार मिली. (Photo-Screengrab)
Quick AI Highlights
Click here to view more

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जिस अंदाज में जीत हासिल की उसने फैंस का दिल तो तोड़ा ही, साथ ही ब्रॉडकास्टर्स को भी यू-टर्न लेने को मजबूर कर दिया. सुपर 8 में भारत के पहले मुकाबले के लिए स्टारस्पोर्ट्स ने 'कपकेक' एड बनाया था. लेकिन हार के बाद इस एड को डिलीट कर दिया गया.

वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्टर स्टारस्पोर्ट्स ने भारत-साउथ अफ्रीका मैच के लिए कैफे थीम का एड बनाया था. इस एड में दिखाया गया था कि किस तरह एक भारतीय फैन साउथ अफ्रीकी फैन को 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिलाता है. इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. 

भारतीय फैन के रोल में इन्फ्लुएंसर महेश केशवाला नजर आते हैं. वह कहते हैं कि सुपर-8 के मैच में एक बार फिर ऐसा ही होगा. इस एड में साउथ अफ्रीका के लिए ‘चोकर्स’ शब्द का भी इस्तेमाल किया गया था. कई फैंस को यह एड पसंद नहीं आया था. या जेनजी स्लैंग में कहे तो इसे 'क्रिंज' माना गया था.

भारत की शर्मनाक हार

अब यही क्रिंज एड स्टारस्पोर्ट्स के सभी अकाउंट से हटा दिया गया है. इसकी वजह? टीम इंडिया को मिली शर्मसार करने वाली हार. लेकिन साउथ अफ्रीकी फैंस पीछे कहां रहने वाले थे. टीम की जीत के साथ ही उन्होंने कपकेक को लेकर ही टीम इंडिया के मजे ले लिए. 

साउथ अफ्रीकी एक्टर और इन्फ्लुएंसर थांजा वूर ने अपना एक कपकेक खाते हुए वीडियो शेयर किया जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका के मैच का स्कोर कार्ड भी लगा हुआ था. इस पोस्ट को भी काफी एंगेजमेंट मिली. 

यह भी पढ़ें- अब संजू सैमसन को मिलेगा मौका? टीम के असिस्टेंट कोच ने संकेत दे दिया 

इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भी एड बनाया गया था. हालांकि उसे डिलीट नहीं किया गया है. इसी वजह से कपकेक एड की और ज्यादा चर्चा हो रही है. साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैदान पर अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि उन्हें हल्के में लेना किसी भी टीम को भारी पड़ सकता है.

भारत के विजयी अभियान पर ब्रेक

भारत ने 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए पिछले टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं गंवाते हुए खिताब जीता था. मौजूदा टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के से मिली हार रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है. 

डेविड मिलर के अर्धशतक और डेवाल्ड ब्रेविस के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से साउथ अफ्रीका ने सात विकेट पर 187 रन बनाए. 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत यानसेन, केशव महाराज  और कोर्बिन बॉश की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गया. टीम की ओर से सिर्फ शिवम दुबे (42 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, एक चौके) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए.

वीडियो: साउथ अफ्रीका से करारी हार पर क्या भारत को विराट कोहली की याद हो आई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()