The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 world Cup Cricket South Africa will wait for an explanation before taking any step against Quinton De Kock

क्विंटन डि कॉक पर कब एक्शन लेगा क्रिकेट साउथ अफ्रीका?

किस इंतजार में है CSA?

Advertisement
Img The Lallantop
Quinton De Kock ने T20 World Cup 2021 में एक अलग ही विवाद शुरू कर दिया है (एपी फोटो)
pic
सूरज पांडेय
27 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 27 अक्तूबर 2021, 06:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
क्विंटन डि कॉक. मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज. आजकल साउथ अफ्रीका के साथ UAE, सॉरी विवादों में हैं. वर्ल्ड कप खेलने आए डि कॉक ने 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला देकर वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ हुआ सुपर-12 मैच नहीं खेला था. बाद में पता चला कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने अपने प्लेयर्स से ब्लैक लाइव्स मैटर्स की मुहिम के तहत मैच से पहले घुटने टेकने को कहा था. और डि कॉक ने इसी के विरोध में मैच से अपना नाम वापस ले लिया. इस बारे में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा ने टॉस के वक्त कहा,
Embed
बता दें कि डि कॉक ने पहले भी घुटने टेकने से मना किया था. इस बारे में उन्होंने जून के महीने में कहा था,
Embed
मैच से पहले घुटने टेकने के मामले पर CSA बोर्ड चेयरपर्सन लॉसन नाइडू ने कहा था,
Embed
डि कॉक के इस कदम के बाद कयास लग रहे थे कि अब वह दोबारा साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की जर्सी में नहीं दिखेंगे. लोगों का मानना था कि CSA अब उन्हें बैन कर देगा. और अब इस पूरे मसले पर ताजा अपडेट यह है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका इस मसले पर कोई एक्शन लेने से पहले डि कॉक की सफाई का इंतजार कर रहा है. बता दें कि इस मसले पर CSA का रवैया पूरी तरह साफ है. वह किसी को भी छूट देने के पक्ष में नहीं है. उनका मानना है कि रंगभेद के खिलाफ इस तरह आवाज़ उठाकर टीम में एकता आएगी. और टीम में शामिल हर व्यक्ति को यह करना ही है. जबकि डि कॉक शुरू से ही ऐसी किसी पहल के खिलाफ रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि यह विवाद कहां जाकर रुकता है.

Advertisement

Advertisement

()