The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • t20 world cup complaint raised against hardik pandya over national flag insult

'तिरंगा पहनकर गर्लफ्रेंड के साथ लेटे... ', हार्दिक पंड्या बुरे फंसे, मामला थाने पहुंचा

T20 World Cup 2026: हार्दिक पंड्या अपने जश्न के चलते विवादों में घिर गए हैं. एक वकील ने उनके जश्न मनाने के तरीके पर आपत्ति जताई और थाने में शिकायत की. आरोप लगाया कि हार्दिक पंड्या ने तिरंगे का अपमान किया है.

Advertisement
pic
12 मार्च 2026 (अपडेटेड: 12 मार्च 2026, 11:31 AM IST)
harrik pandya controversy
हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट | फोटो: इंडिया टुडे/ANI
Quick AI Highlights
Click here to view more

रविवार 8 मार्च को टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद पूरा देश जश्न में डूबा रहा (t20 world cup 2026). लेकिन भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपने जश्न के चलते विवादों में घिर गए हैं. एक वकील ने उनके जश्न मनाने के तरीके पर आपत्ति जताई और थाने में शिकायत की. आरोप लगाया कि हार्दिक पंड्या ने तिरंगे का अपमान किया है. 

दरअसल, भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के फाइनल मैच के बाद स्टेडियम में गज़ब का जोश था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार्दिक पंड्या ने अपने शरीर पर तिरंगा लपेटा था. जश्न मनाते हुए हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ डांस करते हुए दिखे. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. एक तस्वीर में कपल पोडियम पर साथ लेटे हुए भी नज़र आए. 

HARDIK
हार्दिक पंड्या की वायरल तस्वीर. 

इसी पर आपत्ति जताते हुए वकील वाजिद खान ने पुणे के शिवाजी नगर पुलिस थाने में एक शिकायत दी, उन्होंने पुलिस से इस मामले को लेकर FIR दर्ज करने की मांग की है. वकील ने इस हरकत को तिरंगे की गरिमा कम करने वाला बताया है. 

वकील ने क्या बताया?

हार्दिक पंड्या पर गंभीर आरोप लगाते हुए वकील वाजिद खान ने कहा, 

‘टी 20 विश्व कप में हार्दिक तिरंगा पहने हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे. एक जगह वो तिरंगा पहने लेटे हुए भी दिखाई दिए, जहां वो अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कर रहे हैं. ये राष्ट्रीय तिरंगे का अपमान है.’

उन्होंने ये भी बताया कि हार्दिक पंड्या की ये हरकत 1971 के नेशनल फ्लैग एक्ट (National Flag Act 1971) के सेक्शन 2 का उल्लंघन है. उनका कहना है कि तिरंगे की इज़्ज़त करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है, इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा,

'मैं जब थाने में इसकी शिकायत कराने पंहुचा तो मुझसे कहा गया कि ये अहमदाबाद का मामला है. जिसपर मैंने जवाब दिया कि राष्ट्रीय तिरंगा देश को संबोधित करता है. इसलिए इसका अपमान पूरे देश का अपमान है.’

इसके बाद थाने में उनकी लिखित शिकायत ले ली गई.

ये भी पढ़ें: वर्ल्डकप जीतने के बाद ट्रेन के थर्ड AC से घर पहुंचा ये प्लेयर, कोई नहीं पहचान सका, पत्नी भी साथ में थीं

सोशल मीडिया पर भी ये चर्चा का विषय बना हुआ है. इस टूर्नामेंट में भारत ने कई रिकॉर्ड भी ब्रेक किए. होम ग्राउंड पर टी20 विश्व कप जीतने वाला भारत पहला देश बना. इसके साथ ही भारत अब तक की सबसे ज़्यादा टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाला देश भी बन चुका है. 

वीडियो: हार्दिक पंड्या की तूफानी पारी, टी20 विश्वकप के लिए अच्छा संकेत है

Advertisement

Advertisement

()