पाकिस्तान सेमीफाइनल नहीं खेलेगा? इंग्लैंड से हार ने सारा गणित बिगाड़ दिया
पाकिस्तान का सेमीफाइनल में क्वालिफिकेशन अब दूसरी टीमों के भरोसे रह गया है. हालांकि, टीम पूरी तरह अभी टूर्नामेंट से बाहर तो नहीं हुई है, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस काफी कम हैं. पाकिस्तान की टीम कैसे अगले राउंड के लिए क्वालिफाई (Pakistan semi-final scenario) कर सकती है, आइए समझते हैं.

T20 World Cup 2026 के सुपर 8 मैच में पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट से हार गया. जिसके बाद टीम का सेमीफाइनल में क्वालिफिकेशन अब दूसरी टीमों के भरोसे रह गया है. हालांकि, टीम पूरी तरह अभी टूर्नामेंट से बाहर तो नहीं हुई है, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस काफी कम हैं. पाकिस्तान की टीम कैसे अगले राउंड के लिए क्वालिफाई (Pakistan semi-final scenario) कर सकती है, आइए समझते हैं.
पाकिस्तान सुपर 8 के ग्रुप 2 में है. और 2 मैच खेल चुकी है. इंग्लैंड की टीम भी अब दो मैच पूरे कर चुकी है. और 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है. अब दूसरे स्पॉट के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कड़ी टक्कर है.
पाकिस्तान का 2 मैचों में सिर्फ 1 पॉइंट है. पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से रद्द हो गया था. और टीम का नेट रन रेट -0.461 है. पाकिस्तान का आखिरी मैच 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होना है. न्यूजीलैंड के दो मैच बाकी हैं. एक श्रीलंका और एक इंग्लैंड के खिलाफ.
पाकिस्तान कैसे क्वालिफाई कर सकता है?सिनेरियो 1: सबसे आसान रास्ता
पाकिस्तान को श्रीलंका को हराना ही होगा. जिससे टीम के 3 पॉइंट्स हो जाएंगे. साथ ही ये मनाना होगा कि श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों न्यूजीलैंड को भी हरा दें. इससे न्यूजीलैंड सिर्फ 1 पॉइंट पर रह जाएगा. श्रीलंका 2 पर, और पाकिस्तान 3 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. इस केस में NRR का गणित नहीं फंसेगा.
सिनेरियो 2: ज्यादा मुश्किल
अगर न्यूजीलैंड अपने दो में से एक मैच जीते, और पाकिस्तान श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हरा दे. ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 3-3 पॉइंट्स हो जाएंगे. और पाकिस्तान बेहतर NRR से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. लेकिन पाकिस्तान को इतना बड़ा मार्जिन चाहिए कि उनका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए. अगर मार्जिन कम रहा, तो न्यूजीलैंड आगे निकल सकती है.
अगर पाकिस्तान श्रीलंका से हार गया तो?इस केस में तो कोई चांस नहीं बचेगा. टीम सीधा बाहर हो जाएगी. पाकिस्तान के साथ एक एडवांटेज है कि उन्हें आखिरी मैच से पहले न्यूजीलैंड के मैच का रिजल्ट पता चल जाएगा. जिससे उनके पास एक क्लियर प्लान होगा आखिरी मैच में जाने से पहले.
कुल मिलाकर, पाकिस्तान की किस्मत अब दूसरे टीमों के हाथ में है. उन्हें पहले श्रीलंका को हराना तो होगा ही, उसके बाद न्यूजीलैंड के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा. टीम के पास अभी भी मैथेमैटिकल चांस है, लेकिन वो भी बहुत कम है.
24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए. साहिबजादा फरहान ने 63 रन की अच्छी पारी खेली. फखर जमान 25 और शादाब खान 23 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड ने इस टारगेट को 19 ओवर 1 गेंद में चेज कर लिया. और 2 विकेट रहते मैच जीत लिया.
हैरी ब्रूक ने मैच में शानदार सेंचुरी लगाई. 51 गेंद में 100 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लिए. शतकीय पारी के लिए ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच मिला.
वीडियो: ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 से लगभग बाहर हो चुकी है, खराब परफॉरमेंस पर पूर्व खिलाड़ी ने क्या कह दिया?

.webp?width=60)

