The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup: Ben stokes praises virat kohli and suryakumar yadav ahead of india england clash

"मन करता है कि..."- सूर्यकुमार और विराट पर स्टोक्स ने बड़ी बात बोली है

दोनों की फॉर्म को देखते हुए इंग्लैंड टीम की चिंता बढ़ गई है.

Advertisement
Suryakumar yadav, Virat kohli, t20 world cup
सूर्या और विराट मचा रहे हैं धमाल (AP)
pic
रविराज भारद्वाज
8 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 8 नवंबर 2022, 05:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और विराट कोहली (Virat Kohli). T20I क्रिकेट में इंडियन टीम की बैकबोन. दोनों ही खिलाड़ियों ने इस T20 वर्ल्ड कप के दौरान शानदार खेल दिखाया है. जिसकी बदौलत टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. जहां 10 नवंबर को उनका सामना इंग्लैंड से होगा. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए इंग्लैंड टीम की चिंता बढ़ गई है. जो टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की बातों से जाहिर होता है.

सूर्या ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान जहां मैदान के चारों तरफ आकर्षक शॉट्स लगाए हैं, वहीं विराट भी अपने पुराने टच में नजर आ रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी इस मेगा इवेंट में 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं. जिसके बाद इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने खास अंदाज़ में उनकी तारीफ की है.

#Stokes ने सूर्या को लेकर कही बड़ी बात

बेन स्टोक्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव के शॉट्स को देखकर खिलाड़ी सर खुजलाने के लिए मजबूर हो जाते हैं. उन्होंने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा,

Image embed
Image embed

#Stokes ने की Virat की तारीफ

विराट कोहली को लेकर स्टोक्स ने कहा कि कोहली ने वह अधिकार हासिल किया है कि उनके उपर कभी सवाल खड़ा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा,

Image embed

#शानदार फॉर्म में हैं Surya- kohli

T20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. सूर्या ने अबतक खेले गए 5 मुकाबले में 3 अर्धशतक लगाए हैं. वह इस वर्ल्ड कप में अबतक 225 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 75 से भी अधिक का रहा है. इस दौरान उन्होंने 193.96 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. सूर्या ने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज़ 25 गेंद पर नाबाद 61 रन कूट दिए थे.

कोहली की बात की जाए तो वो पिछले महीने से कमाल के टच में दिखे हैं. T20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में विराट ने सबसे ज्यादा 246 रन बनाए हैं. जिस दौरान उनका औसत 123 और स्ट्राइक रेट 138.98 का रहा है. इसमें तीन अर्धशतकीय पारी शामिल है. शुरुआती मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी.

रोहित शर्मा की चोट भारत को वर्ल्ड कप जीतने से रोक देगी?

Advertisement

Advertisement

()