राशिद खान. अफ़ग़ानिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर. अपनी कमाल की बोलिंग के लिए पूरीदुनिया में फेमस राशिद ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. रविवार, 7 नवंबर को उनकी टीमभले ही न्यूज़ीलैंड से हारकर T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई, लेकिन व्यक्तिगत तौर परराशिद के लिए यह मैच हमेशा याद रखने वाला बन गया. राशिद इस मैच में 400 T20 विकेटलेने वाले सबसे युवा बोलर बन गए. इसके साथ ही राशिद इस कारनामे को करने वाले कुछचुनिंदा बोलर्स में शामिल हो गए हैं. राशिद ने मार्टिन गप्टिल के रूप में अपना400वां T20 विकेट लिया. अब T20 क्रिकेट में राशिद से ज्यादा विकेट सिर्फ ड्वेनब्रावो, सुनील नरेन और इमरान ताहिर के नाम हैं. क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेटमें ब्रावो के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं. ब्रावो ने 553 विकेट लिए हैं. जबकि नरेनके नाम 425 और ताहिर के नाम 420 विकेट हैं. # Rashid Khan Record राशिद नेअफ़ग़ानिस्तान के लिए 103 जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 93 विकेट लिए हैं. उनकेबाकी के विकेट अलग-अलग देशों में होने वाले T20 टूर्नामेंट्स में आए हैं. अलग-अलगटूर्नामेंट्स में अपनी बोलिंग के चलते ही वह पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं. T20लीग्स में वह लगातार खेलते रहते हैं और अब तो हालात ऐसे हैं कि उनके बिना किसी लीगकी कल्पना करना भी मुश्किल लगता है. हाल ही में राशिद T20 इंटरनेशनल में सबसे तेजीसे 100 विकेट लेने वाले बोलर भी बने थे. उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान काखिलाफ यह कारनामा किया था. बता दें कि अभी तक सिर्फ तीन बोलर ही T20 इंटरनेशनल में100 विकेट ले पाए हैं. श्रीलंकाई पेसर लसिथ मलिंगा ने सबसे पहले यह मुकाम हासिलकिया था.🔸 Rashid Khan's 400th T20 wicket 🔸 Daryl Mitchell's sensational fielding 🔸Shoaib Malik's blazing fiftyVote for your @Nissan #POTD for Day 22 🗳️ https://t.co/a1rjp1pAxnpic.twitter.com/JzvnBXNPVK — ICC (@ICC) November 7, 2021 उन्होंने साल 2019 मेंअपने 100 T20 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए थे. जबकि उनके बाद बांग्लादेश के शाकिब अलहसन और न्यूज़ीलैंड के टिम साउदी ने इस क्लब में एंट्री की थी. साउदी ने इसी वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 100 T20 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए.