The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup 2026 usman tariq pakistan mystery spinner challenge for india

पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक की कहानी टीम इंडिया के लिए चुनौती बनने से ज्यादा बड़ी है

T20 World Cup 2026 में India और Pakistan 15 फरवरी को कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. इस मैच से पहले अपनी शानदार गेंदबाजी और अजीबोगरीब एक्शन को लेकर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर Usman Tariq चर्चा में हैं. कोई उन्हें मिस्ट्री बॉलर बता रहा है तो कुछ लोगों का मानना है कि वह चकिंग करते हैं.

Advertisement
india vs pakistan match Usman tariq pakistan action
उस्मान तारिक अपनी गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा में हैं. (एक्स)
pic
आनंद कुमार
11 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2026, 12:01 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक पर बनी फिल्म धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी. फिल्म में एक सीन आता है. धोनी रेलवे प्लेटफॉर्म की एक बेंच पर बैठे हैं. मन में नौकरी और क्रिकेट करियर में से किसी एक को चुनने का द्वंद्व चल रहा था. तभी बारिश शुरू हो जाती है और धोनी ट्रेन पकड़कर घर लौट जाते हैं ताकि अपने सपने का पीछा कर सकें.

दुबई के एक लेबर कैंप में यह सीन देख रहे एक पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने भाई से कहा, ‘भाईजान मेरा सीन भी तो यही है.’ फिल्म से प्रेरित होकर उस क्रिकेटर ने नौकरी छोड़ी और पेशावर लौट गया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह क्रिकेटर ‘टॉक ऑफ दि टाउन’ है. नाम है उस्मान तारिक.

चर्चा की वजह प्रदर्शन तो है ही. साथ में उनका अनोखा एक्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. दरअसल उस्मान तारिक का एक्शन आम स्पिन बॉलर्स से बिल्कुल अलग है. उनका रन अप तो नॉर्मल है. लेकिन बॉल रिलीज करने से पहले वह अचानक रुक जाते हैं, थोड़ी देर का पॉज आता है. इसके बाद वह साइड आर्म स्टाइल में स्लिंगिंग एक्शन से ऑफब्रेक गेंद डालते हैं.

उनके इस एक्शन के चलते बैटर्स उनको आसानी से पिक नहीं कर पा रहे. उस्मान तारिक की यही खासियत उनको मिस्ट्री बॉलर बनाती है. लेकिन उनके एक्शन को लेकर सवाल भी खड़े होने लगे हैं.

Embed

सोशल मीडिया पर फैन्स उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. कोई उन्हें मिस्ट्री बॉलर बता रहा है तो कुछ लोगों का मानना है कि वह चकिंग करते हैं. फरवरी की शुरुआत में हुई टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बैटर कैमरन ग्रीन ने भी उनके एक्शन पर सवाल उठाए थे. वो आउट होने के बाद उनके एक्शन को कॉपी करते दिखे थे. इस दौरान वो काफी नाराज भी दिख रहे थे. 

यही नहीं पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेले गए मुकाबले के बाद दो भारतीय क्रिकेटर उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. भारत के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उस्मान तारिक का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 

Embed

दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, 

Embed

अश्विन और श्रीवत्स की इस बहस में आकाश चोपड़ा भी कूद पड़े. उन्होंने अश्विन के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि पॉज तो बिल्कुल ठीक था. लेकिन उन्होंने अश्विन से तारिक की गेंदबाजी को लेकर एक टेक्निकल सवाल पूछा, 

Embed

अश्विन ने इसके जवाब में एक और पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 

Embed

रविचंद्रन अश्विन के अलावा आईसीसी एलिट पैनल का हिस्सा रहे अंपायर अनिल चौधरी ने भी अपनी राय दी है. अनिल इंटरनेशनल और आईपीएल मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को आईसीसी के नियमों के हिसाब से लीगल बताया है. अनिल ने अपने वीडियो में कहा, 

Embed

तारिक उस्मान का इंटरनेशनल करियर महज 4 टी20 मुकाबलों का ही है. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान प्रीमियर लीग में भी उनके एक्शन पर सवाल उठाए जा चुके हैं. साल 2024 के PSL में पहली बार संदिग्ध एक्शन के लिए उनको रिपोर्ट किया गया था. बाद में लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में उनका टेस्ट हुआ, जहां उनका एक्शन लीगल पाया गया और उनको गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई. अगले साल PSL के सीजन में फिर से उनके एक्शन को रिपोर्ट किया गया. लेकिन इस बार भी जांच में वह पास हो गए.

बॉलिंग एक्शन पर उस्मान तारिक ने क्या बताया?

MYK स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में उस्मान तारिक ने अपने बॉलिंग एक्शन के बारे में बात की है. तारिक ने बताया,

Embed

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल टर्म्स की बात करें तो तारिक की कोहनी 'हाइपरमोबाइल' है. इसे डबल जॉइंट के नाम से भी जाना जाता है. इस स्थिति में कोहनी सामान्य से ज्यादा फ्लेक्सिबल होती है. दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के साथ भी ये मसला था, जिसके चलते लंबे समय तक उनके एक्शन पर सवाल उठता रहा.

क्या हैं लीगल बॉलिंग एक्शन के लिए आईसीसी के नियम?

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर कोई बॉलर बॉल फेंकते समय अपनी आर्म को सीधा करने और बॉल रिलीज करते वक्त अपनी कोहनी 15 डिग्री से ज्यादा एक्सटेंड करता (झटका देना) है तो उसे अवैध माना जाता है. मैच ऑफिशियल को इंटरनेशनल क्रिकेट में रियल टाइम में अपनी आंखों से देखकर तय करना होता है कि खिलाड़ी का एक्शन लीगल है या नहीं. अगर उनको लगता है कि एक्शन अवैध है तो वो फिर एक रिपोर्ट दर्ज करते हैं. इसके बाद प्लेयर का एक्शन आईसीसी टेस्टिंग सेंटर में टेस्ट होता है. अगर इस टेस्ट में उसका एक्शन अवैध पाया जाता है तो वो इसके बाद तब तक गेंदबाजी नहीं कर सकता जब तक अपना एक्शन ठीक न कर ले.

उस्मान तारिक भारतीय बैटर्स के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

ये तो थी बॉलिंग एक्शन की बात. टी20 विश्व कप में अपने डेब्यू मैच में उस्मान तारिक ने अमेरिका के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकट झटके. ऐसे में अब समझ लेते हैं कि उस्मान तारिक 15 तारीख को होने वाले मैच में भारतीय बैटर्स के लिए कौन सी मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं. 

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने बताया, 

Embed

वहीं पूर्व विकेटकीपर बैटर सबा करीम ने बताया कि उस्मान तारिक के खिलाफ बैटर पहले से सेट अप करके शॉट नहीं खेल सकते. पॉज लेने के चलते अलग-अलग वेरिएशन के साथ उनको रिदम बनाए रखने में आसानी होती है. 

भारत और पाकिस्तान मुकाबले से पहले तारिक उस्मान ने माइंडगेम खेलना भी शुरू कर दिया है. भारतीय फैन्स के बीच उनकी चर्चा के बारे में पूछे जाने पर उस्मान ने कहा, 

Embed

उस्मान तारिक का इंटरनेशनल करियर

6 फुट 4 इंच लंबे तारिक उस्मान का डेब्यू अक्टूबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं अपने दूसरे मैच में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें हैट्रिक भी शामिल है. ये उनका करियर बेस्ट बॉलिंग है. तारिक ने अब तक 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 11 विकेट अपने नाम किए हैं.

दुबई में प्याज काटने से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर

पेशावर के छोटे से गांव चारसद्दा के रहने वाले उस्मान तारिक को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था. उन्होंने नौशेरा के एक क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन भी लिया. लेकिन साल 2007 में पिता की मृत्यु के बाद उनको क्रिकेट छोड़नी पड़ी और परिवार की आर्थिक तंगी के चलते नौकरी के लिए दुबई जाना पड़ा. यहां होटल में घंटों तक खड़े होकर प्याज काटने के चलते पीठ में गंभीर दर्द उठ आया. इसके बाद नौकरी छोड़कर वो पेशावर चले आए. उस समय तारिक के भाई हसीब उस्मान अफगानिस्तान के काबुल में काम कर रहे थे.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भाई ने तारिक को काबुल आने को कहा. जब सर्दियों में तारिक वहां पहुंचे तो तापमान माइनस 10 डिग्री था. काबुल में नौकरी पाने में असफल रहने के बाद वो इस्लामाबाद पहुंचे. तीन साल छोटे-मोटे काम करने के बाद वो साल 2016 में फिर से दुबई चले गए. क्योंकि उनके बड़े भाई हसीब काबुल से दुबई आ चुके थे. यहां दोनों भाई लेबर कैंप में रहे जहां एक कमरे में एक साथ 20 लोग रहते थे.

उस्मान तारिक के जीवन का सबसे अहम मोड़ तब आया जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक देखी. फिल्म में धोनी के रेलवे प्लेटफॉर्म पर लिए गए फैसले ने उनको इतना प्रभावित किया और उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और वापस पाकिस्तान लौटकर पूरी तरह से क्रिकेट खेलने में जुट गए.

साल 2024 में तारिक ने पाकिस्तान सुपर लीग में डेब्यू किया. लेकिन कोई खास असर नहीं छोड़ पाए. लेकिन साल 2025 में उन्होंने अपनी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 2025 के PSL फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस टूर्नामेंट में पांच मैचों में उन्होंने दस विकेट चटकाए. जिसमें क्वालीफायर में लिए गए तीन विकेट शामिल हैं. 

इसके बाद कैरेबियाई प्रीमियर लीग में उन्होने चैंपियन टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए 10 मैचों में 20 विकेट लिए. उनके इस प्रदर्शन ने पाकिस्तानी नेशनल टीम के लिए उनके दरवाजे खोल दिए और अक्टूबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका टी20 डेब्यू हुआ.

वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक पर कैमरन ग्रीन ने क्यों उठाए सवाल?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()