The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup 2026 Sunil Gavaskar, Ravi Shastri question laser show during drinks break

वर्ल्डकप के ‘लेजर शो’ पर नाराजगी, गावस्कर ने बताया इस 'तमाशे' से कैसे प्लेयर्स प्रॉब्लम में पड़ते हैं

भारत-वेस्टइंडीज के मैच के दौरान 2.5-3 मिनट के ब्रेक में स्टेडियम की लाइट्स कम कर दी गईं. दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए लेजर शो किया गया. इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने नाराजगी जताई है.

Advertisement
pic
2 मार्च 2026 (अपडेटेड: 2 मार्च 2026, 01:53 PM IST)
T20 World Cup 2026 Sunil Gavaskar, Ravi Shastri question laser show during drinks break
गावस्कर ने कहा कि जब सेमीफाइनल की जगह दांव पर लगी हो, खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस सबसे पहले होनी चाहिए, एंटरटेनमेंट नहीं. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup के सुपर 8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया. इंडियन टीम इसी के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को 196 रनों का लक्ष्य मिला था. पावरप्ले खत्म होने के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 53 रन था. तभी ड्रिंक्स ब्रेक लिया गया. इस 2.5-3 मिनट के ब्रेक में स्टेडियम की लाइट्स कम कर दी गईं और दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए लेजर शो किया गया. इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने नाराजगी जताई है.

दरअसल, लेजर शो के दौरान मैदान की फ्लड लाइट्स बंद कर दी गईं. जिससे पूरे मैदान पर अंधेरा छा गया. और सिर्फ लेजर लाइट्स चमक रही थीं. इस पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री काफी नाराज दिखे. दोनों कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने इसकी कड़ी आलोचना की. उनका कहना था कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऐसा शो बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

सुनील गावस्कर ने कहा,

“ड्रिंक्स ब्रेक में ढाई-तीन मिनट के लेजर शो... ये बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं है. यहां तक किसी के लिए भी नहीं. अंधेरे में आंखें अडजस्ट होती हैं, फिर अचानक तेज रोशनी आती है. आंखों को फिर से ब्राइट लाइट्स में एडजस्ट करने में दिक्कत होती है.”

उन्होंने आगे कहा,

“ये वर्ल्ड कप है. क्या दो-ढाई मिनट के लिए ऐसे एंटरटेनमेंट की जरूरत है? IPL में बीच-बीच में ठीक है, लेकिन यहां वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में नहीं.”

रवि शास्त्री ने भी गावस्कर की बात से सहमति जताई. उन्होंने कहा,

“खिलाड़ियों के नजरिए से देखें तो लाइट्स फिर से ऑन होने पर वापस फोकस करना आसान नहीं होता. ये गंभीर मामला है.”

दोनों का मानना था कि अचानक अंधेरा और फिर तेज रोशनी बैटरों के कंसंट्रेशन और विजन को प्रभावित कर सकती है, जो मैच के महत्वपूर्ण मोमेंट में ठीक नहीं.

गावस्कर ने ये भी कहा कि आईपीएल में लीग स्टेज में ऐसे शो चल सकते हैं. लेकिन विश्व कप में, खासकर जब सेमीफाइनल की जगह दांव पर लगी हो, खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस सबसे पहले होनी चाहिए, एंटरटेनमेंट नहीं. ये मैच भारत के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल जैसा था और जीत के बाद टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई.

196 रन चेज किए

सुपर 8 के इस अहम मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग ली थी. वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेेट पर 195 रन बनाए. 196 रन बनाने उतरी इंडियन टीम ने शुरू से मैच में पकड़ बनाए रखी. पहले विकेट के लिए संजू और अभिषेक शर्मा ने 3 ओवरों में 29 रन जोड़े.

अभिषेक और ईशान किशन ने 10-10 रनों की पारी खेली. लेकिन संजू ने एक एंड संभाले रखा. कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 58 रन जोड़े. इसके बाद तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 42 रन लगाए.

तिलक वर्मा ने 15 गेंद 27 रनों की पारी खेली. 5वें विकेट के लिए संजू और हार्दिक पंड्या ने 22 बॉल्स पर 38 रनों की पार्टनरशिप की. हार्दिक ने 17 और शिवम दुबे ने 8 रन बनाकर मैच फिनिश कर दिया.

संजू सैमसन ने 50 बॉल्स पर 97 रनों की नाबाद पारी खेली. उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

वीडियो: कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत कुल 14 कप्तानों ने इमरान खान के लिए की अपील, क्या लिखा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()