साल 2022 क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर बेमिसाल होने वाला है. 2021 के T20वर्ल्डकप की खुमारी अभी ठीक से उतरी भी नहीं थी कि उससे पहले ही 2022 में होने वालेT20 वर्ल्डकप का कैम्पेन शुरू हो गया. ICC ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20वर्ल्डकप का शेड्यूल जारी कर दिया है. पाकिस्तान एक बार फिर भारतीय टीम के ग्रुपमें है. और भारत की पहली टक्कर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर पाकिस्तान के साथ23 अक्टूबर को होने जा रही है. वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया अपने कैम्पेन की शुरुआतरनर-अप टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ करेगी. दोनों टीम्स का कैम्पेन 22 अक्टूबर कोसिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया में पूरा विश्वकप 16 अक्टूबर से13 नवंबर के बीच खेला जाएगा. पहली बार ऑस्ट्रेलिया किसी T20 विश्वकप की मेज़बानी कररहा है.The fixtures for the ICC Men’s #T20WorldCup 2022 are here!All the big time match-ups and how to register for tickets 👇 — ICC (@ICC)January 20, 2022 होस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया को सुपर 12 राउंड के ग्रुप-1 में रखा गयाहै. यहां पर वो रनर-अप टीम न्यूज़ीलैंड के साथ हैं. पिछले साल विश्वकप फाइनल मेंऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को हराकर ही खिताब पर कब्ज़ा जमाया था. इन दोनों केअलावा ग्रुप-1 में इंग्लैंड, अफ़गानिस्तान, ग्रुप A की विजेता और ग्रुप B की रनर-अपटीम भी रहेंगी. वहीं बात ग्रुप-2 की करें तो इसमें भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका,बांग्लादेश, ग्रुप B की विजेता और ग्रुप A की रनर-अप टीमें रहेंगी. भारतीय टीम केमुकाबले पाकिस्तान के अलावा भारतीय टीम के मुकाबले किस-किस टीम से और कब-कब है. येभी जान लेते हैं. 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में. 27 अक्टूबर कोग्रुप ए रनर-अप से सिडनी में 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ पर्थ में 02नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ़ एडिलेड में. 06 नवंबर को ग्रुप बी के विजेता सेमेलबर्न में. 16 टीम्स के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले एडिलेड,ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में खेले जाएंगे. टूर्नामेंटके पहले राउंड के ग्रुप A का पहला मुकाबला जिलॉन्ग में 16 अक्टूबर को खेला जाएगा.इस ग्रुप में से दो क्वॉलिफायर्स आगे जाकर सुपर 12 का हिस्सा बनेंगे. वहीं ग्रुप Bमें भी ऐसा ही होगा. जहां पर वेस्टइंडीज़, स्कॉटलैंड जैसी टीम्स भी सुपर 12 मेंजानें के लिए भिड़ेंगी. T20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेटग्राउंड पर खेला जाएगा.