सैम करन को मिला अवॉर्ड तो बोले, इसका हकदार मैं नहीं कोई और है!
इंग्लैंड ने दूसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है. फाइनल मैच में टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. टीम की इस जीत में हीरो रहे सैम करन और बेन स्टोक्स. करन ने अपनी शानदार बोलिंग और स्टोक्स ने कमाल की बैटिंग कर टीम को जीत दिला दी. करन को पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करने के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज़’ चुना गया. वहीं फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड भी दिया गया.
मैच में पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी. जिसे इंग्लैंड ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर चेज़ कर लिया. करन ने इस मैच में 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. जिस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हालांकि उन्होंने स्टोक्स को इसका सही हकदार बताया.
#Stokes को बताया MOTM का हकदार‘मैन ऑफ द मैच’ चुने जाने के बाद सैम करन ने टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इसका सही हकदार बताया है. उन्होंने कहा,
#Curran ने बनाया रिकॉर्डT20 वर्ल्ड कप 2022 में करन ने कुल 13 विकेट्स लिए हैं. ये किसी भी पेसर द्वारा ली गई सबसे ज्यादा विकेट्स हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के लिए किसी भी बोलर ने T20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में इतने विकेट्स नहीं लिए थे. करन इस लिस्ट में पहले नंबर पर 13 विकेट के साथ आ गए हैं. उनसे पहले इंग्लैंड के लिए रायन साइडबॉटम और ग्रेम स्वान ने 2010 में 10-10 विकेट लिए थे. जबकि 2016 T20 वर्ल्ड कप में डेविड विली को भी 10 विकेट मिले थे. वो पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं बन पाए थे. चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. जिसके बाद वो टूर्नामेंट के दौरान कमेंट्री करते भी हुए नज़र आए थे.
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बारिश के खतरे पर ICC ने क्या किया?

.webp?width=60)

