The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup 2022: Jos Buttler requests Moeen Ali Adil Rashid to leave before champagne celebration

इंग्लैंड के जश्न की इस दूसरी तस्वीर से बटलर ने किन दो खिलाड़ियों को हटा दिया?

इसे कहते हैं असली चैम्पियन.

Advertisement
England Cricket Team. Photo: AP
इंग्लैंड क्रिकेट टीम. फोटो: AP
pic
विपिन
14 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 14 नवंबर 2022, 07:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रविवार 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर T20 विश्वकप जीत लिया है.  फाइनल मुकाबले में जॉस बटलर की टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर ये इतिहास रचा है. लेकिन ट्रॉफी जीत के बाद जॉस बटलर ने मैदान पर एक ऐसी चीज़ कर दी. जिसके बाद उनकी और इंग्लैंड क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ हो रही है.

ट्रॉफी जीतने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस जीत का जश्न मना रहे थे. इस दौरान आतिशबाज़ी हो रही थी, खिलाड़ी फैन्स से मिल रहे थे. जश्न के साथ ही पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन सेरेमनी में इंग्लैंड टीम के कप्तान जॉस बटलर को विश्वकप की चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई. पूरी टीम ने इस ट्रॉफी के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया.

पूरी टीम अपने गले में मेडल्स और ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन करवा रही थीं. इस दौरान जश्न मनाते हुए भी जॉस बटलर ने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि उनकी टीम के दो साथियों को इस जश्न में कोई परेशानी ना हो. दरअसल तस्वीरों के बाद इंग्लैंड टीम शैम्पेन के साथ सेलिब्रेट करने वाली थी. ऐसे में मोईन अली और आदिल रशीद के धर्म का सम्मान करते हुए जॉस बटलर ने बाकी सभी साथियों को शैम्पेन की बोतल खोलने से रोक दिया. इसके ठीक बाद उन्होंने कुछ देर के लिए रशीद और मोईन को वहां से हटने के लिए कहा.

Image embed

ये दोनों खिलाड़ी तुरंत स्टेज के पास से दूर हो गए. और फिर टीम के खिलाड़ियों ने बोतल खोल शैम्पेन उछाली और फिर ये शैम्पेन सेलिब्रेशन हुआ. जब शैम्पेन वाला सेलिब्रेशन खत्म हो गया तो दोनों खिलाड़ी वापस टीम के साथ जुड़ गए.

हालांकि ऐसा क्रिकेट या खेल के मैदान पर पहली बार नहीं हुआ है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ऑएन मॉर्गन ने भी 2019 विश्वकप में टीम की जीत के बाद शैम्पेन उछाले जाने से पहले टीम के मुस्लिम खिलाड़ियों का ध्यान रखते हुए अपनी टीम के खिलाड़ियों को उनके हटने तक रोका था.

जबकि साल 2022 में ही एशेज़ में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेट कमिंस ने भी टीम के पहले मुस्लिम खिलाड़ी उस्मान ख्वाज़ा का ध्यान रखते हुए खिलाड़ियों को शैम्पेन की बोतल खोलने से रोक दिया था.  

पाकिस्तान के खिलाफ़ जीत के बाद इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी सिर्फ शैम्पेन वाला जश्न ही मनाते नहीं दिखे. बल्कि जॉस बटलर, डेविड विली और कई खिलाड़ी अपनी फैमिली के साथ भी नज़र आए. सभी ने इस जीत के बाद एक बेहतरीन जश्न मनाया.

इंग्लैंड टीम के कप्तान जॉस बटलर पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट में इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर रहे थे. और पहली बार में ही उन्होंने अपनी टीम को वर्ल्ड चैम्पियन बना दिया है. बटलर ने इस मुकाबले में 17 गेंदों पर 26 रन की अहम पारी खेली. जिसकी मदद से उनकी टीम को 138 रन का पीछा करते हुए एक अच्छी शुरुआत मिली. 

CSK प्रोडक्ट ने अकेले इंग्लैंड को चैम्पियन बनाया!

Advertisement

Advertisement

()