The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup 2022 IND vs ZIM: Suryakumar Yadav reaction after India vs Zimbabwe

सूर्या ने ABD से तुलना पर जवाब दिया तो डीविलियर्स ने सामने आकर कहा..!

सूर्यकुमार ने अपनी स्ट्रैटजी बता दी.

Advertisement
surya kumar yadav ab de Villiers
फोटो में SKY और ABD (फोटो - AP)
pic
सोम शेखर
6 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2022, 09:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

6 नवंबर रविवार को भारत, ज़िम्बाब्वे से जीतकर T20 World Cup 2022 के सेमी-फ़ाइनल में पहुंच गया है. भारत ने इस मैच में 71 रन से बड़ी जीत दर्ज की. मैच के हीरो रहे भारतीय टीम के प्राइम हिटर सूर्यकुमार यादव. सूर्या को 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' भी चुना गया. सूर्या ने 25 गेंदों में 61 रन ठोके. इस पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल थे. 

इसके अलावा, सूर्यकुमार ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एक साल में T20I में 1000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

मैच के बाद सूर्यकुमार ने अपनी स्ट्रैटजी बताई. उन्होंने कहा कि उनका गेम साफ़ है - जो नेट पर है, वही फ़ील्ड पर. SKY ने कहा,

Image embed

सूर्या ने इसी बातचीत में आगे कहा - 

Image embed

क्रिकेट के नए हल्कों में SKY को 360 डिग्री प्लेयर भी कहा जाने लगा है. मैच के बाद प्रेस से बात करते हुए उनसे जब इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

आप और हम समझ चुके हैं कि यहां किसकी बात हो रही है - ABD की. एबी डीविलियर्स भी समझ गए. इस कोट के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा,

Image embed

मैच की बात करें तो रोहित शर्मा के नहीं चलने के बाद विराट कोहली ने 25 बॉल में 26 रन बनाए. केएल राहुल के पचासे के बाद टीम की बैटिंग का जिम्मा सूर्यकुमार यादव ने संभाला. सूर्या ने 25 बॉल पर 61 रन ठोककर इंडिया को 186 रन तक पहुंचाया. सूर्या की पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल थे.

जिम्बाब्वे की बैटिंग की बात करें तो इंडिया ने पहले दो ओवर में ही दो विकेट झटक कर क्रेग इरविन की टीम को बड़ा झटका दे दिया. हालांकि इसके बाद कैप्टन इरविन, शॉन विलियम्स, सिकंदर रज़ा और रायन बर्ल ने छोटी-छोटी पारियां खेल जिम्बाब्वे को टार्गेट के करीब पहुंचाने की कोशिश की. लेकिन जिम्बाब्वे की पारी 115 से आगे नहीं जा पाई और इंडिया ने ये मैच 71 रन से जीत लिया. 

10 नवंबर को दो हैवी टीमें एक-दूसरे से भिड़ रही हैं. मुक़ाबला शानदार होगा. देखते हैं स्काई को फेंकी जा रही गेंदें स्काई में होंगी, या वो ख़ुद हवा हो जाएंगे. 

शाकिब अल हसन LBW आउट मामला बांग्लादेश को डुबो गया?

Advertisement

Advertisement

()