The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • t20 World cup 2022 Ind Vs Pak Arshdeep singh comment on bowling strategy

पाकिस्तान को पटककर क्या बोले अर्शदीप सिंह?

अर्शदीप ने तो पूरी प्लानिंग ही बता दी.

Advertisement
pic
23 अक्तूबर 2022 (अपडेटेड: 23 अक्तूबर 2022, 04:56 PM IST)
Arshdeep singh
टीम इंडिया के पेसर अर्शदीप सिंह (Credit: Aajtak)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चार ओवर, 32 रन और तीन विकेट. ये स्टैट्स हैं टीम इंडिया के पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep singh) के. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए T20 वर्ल्डकप 2022 के मुकाबले में अर्शदीप ने इस बेहतरीन स्पेल के बाद बताया कि टीम इंडिया के गेंदबाज़ों की मैच में प्लानिंग क्या थी.

पहली पारी के बाद उन्होंने बातचीत में कहा,

'मैं सिर्फ इस पल का लुत्फ उठाना चाहता हूं. मुझे लगता है ये लम्हा फिर नहीं आएगा, इसलिए मैं एन्जॉय करना चाहता हूं और इस पल को जीना चाहता हूं.'

अर्शदीप ने भारतीय टीम की गेंदबाज़ी की रणनीति पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा,

‘हम अपनी गेंदबाज़ी के दौरान लॉन्ग स्क्वेयर बाउंड्री का पूरा इस्तेमाल करना चाहते थे. इसलिए हमारा प्लान बिल्कुल क्लियर था कि गेंद को विकेट्स और पैड पर हिट करना है.’

मिड इनिंग के बाद अर्शदीप ने ये उम्मीद भी जताई कि भारतीय टीम पाकिस्तान से मिले 160 रन के लक्ष्य को चेज़ कर लेगी. उन्होंने कहा,

‘मेरा अनुमान है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे.’

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे T20 विश्वकप 2022 के अपने पहले मैच में भारतीय गेंदबाज़ों ने पाकिस्तान को 159 रन पर रोक लिया था. गेंदबाज़ी में अर्शदीप के अलावा हार्दिक पंड्या ने भी तीन विकेट्स चटकाए. हार्दिक ने चार ओवर में 30 रन खर्च किए. जबकि मोहम्मद शमी और भुनेश्वर कुमार बेहद किफायती रहे. भुवी ने चार ओवर में 22 रन, वहीं शमी ने चार ओवर में 25 रन देकर एक-एक विकेट चटकाए.

Video: हार्दिक पंड्या की फॉर्म पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आसिफ अली, खुशदिल शाह को क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()