The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup 2022 IND vs BAN: Shakib Al Hasan says, it was slippery, but that suits the batting team more

डियर पाकिस्तानी फैन्स, 'चीटिंग' का रोना रोने से पहले शाकिब को सुन लीजिए

शाकिब की बात सुन सब चुप हो जाएंगे.

Advertisement
Shakib Al Hasan, Pakistan Cricket Fan Photo: AP
शाकिब अल हसन, पाकिस्तान क्रिकेट फैन. फोटो: AP
pic
विपिन
2 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2022, 08:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 विश्वकप 2022 में बारिश ने कितने ही मैच बर्बाद कर दिए. ऐसा ही एक दिन बुधवार 02 नवंबर को एडिलेड में भी देखने को मिल सकता था. अगर बारिश नहीं रुकती और ग्राउंड स्टाफ पूरी मेहनत से जल्द से जल्द मैदान खेलने के लिए तैयार नहीं करते तो. बारिश रुकी, ग्राउंड्समैन ने बेहतरीन काम किया और फैन्स को भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 12 का एक बेहतरीन मैच देखने को मिला.

हालांकि इस मैच के बाद कुछ पाकिस्तानी क्रिकेट समर्थक टीम इंडिया की जीत को पचा नहीं पा रहे हैं. उनकी नज़र में ये जीत टीम इंडिया की नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड की है. क्योंकि उनकी नज़र में टीम इंडिया कितना भी बेहतरीन खेल खेले लेकिन हर तरह से भारत बेईमानी करके ही जीतता है.

पाकिस्तान क्रिकेट के कई फैन्स भारत की बांग्लादेश पर पांच रन की जीत के साथ #Cheating ट्विटर ट्रेंड चला रहा हैं. दरअसल उनका कहना है कि एडिलेड में हुई बारिश के बाद ICC के अंपायर्स ने ज़बरदस्ती जल्दबाज़ी करके मैच शुरू करवाया. जिससे की मैच के ओवर ना घटाए जाएं और भारत को फायदा हो सके.

हालांकि ICC मैच रेफरी, अंपायर्स और दोनों टीम्स के कप्तान मिलकर ही ये तय करते हैं कि मैच शुरू करना है या नहीं. इन सबके बाद भी बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने इस तरह की चीज़ों पर जवाब दिया है. शाकिब ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उनकी टीम खराब खेली ऐसे में कंडीशंस का बहाना बनाना जायज़ नहीं है.  

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने शाकिब से पूछा कि जब बारिश के बाद मैच शुरू हुआ तो कंडीशंस कैसी थीं. इसके जवाब में शाकिब ने कहा,

Image embed

आपको बता दें कि बारिश रुकने से पहले मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली और केएल राहुल के शानदार अर्धशतकों की मदद से 184 रन बनाए थे. इस स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने ऐसी घातक शुरुआत की कि भारत के लिए मैच बचाना मुश्किल लगने लगा. लिटन दास और नजमुल हुसैन ने टीम को सात ओवर में 66 रन की बेहतरीन शुरुआत दे दी. लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और फिर मैच में बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य दिया गया.

बारिश के बाद बांग्लादेश टीम भारतीय गेंदबाज़ों के आगे फंस गई और कुल 146 रन ही बना सकी. 

शाकिब अल हसन ने अपनी टीम पर क्या बयान दे दिया?

Advertisement

Advertisement

()