The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup 2022 IND vs BAN: A mix-up costs Dinesh Karthik his wicket, What does ICC rule say?

बारिश आने से पहले DK के साथ क्या 'बेईमानी' हो गई?

क्या सही में कार्तिक नॉट-आउट थे?

Advertisement
Team India, Bangladesh. Photo AP
टीम इंडिया, बांग्लादेश. फोटो: AP
pic
विपिन
2 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2022, 06:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बुधवार 02 नवंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच हुए T20 विश्वकप के सुपर 12 मैच में बारिश ने खलल डाला. मैच रुकने से पहले विराट कोहली के नाबाद 64 और केएल राहुल के 50 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 184 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने बारिश आने से पहले सात ओवर में 66 रन बना लिए थे. यानि DLS मैथड के जरिए बांग्लादेश 17 रन से आगे थी.

मैच में क्या होगा ये बाद में पता चलेगा. उससे पहले भारतीय पारी में हुए एक ऐसे रन-आउट की चर्चा करते हैं. जिसपर फ़ैन्स कन्फ्यूज़न में हैं. ये रन-आउट था भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक का. जो कि इस विश्वकप में एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप होकर लौट गए.

भारतीय पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली के साथ दिनेश कार्तिक क्रीज़ पर थे. विराट ने शरीफुल इस्लाम की फुलटॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला. गेंद तेज़ी से वहां खड़े फील्डर शाकिब अल हसन के हाथ में गई. इतने में ही दिनेश कार्तिक नॉन-स्ट्राइकर एंड से निकल गए. लेकिन जब विराट ने रन लेने से मना किया तो DK वापस लौटे लेकिन तब तक शरीफुल बेल्स उड़ा चुके थे.

लेकिन इस रन-आउट पर एक कन्फ्यूज़न क्रिएट हो गया. कई लोगों ने कहा बेल्स ज़रूर उड़े, लेकिन DK रन-आउट नहीं थे. दरअसल DK को रन-आउट करने वाले फील्डर शरीफुल ने जब उन्हें रन-आउट किया, तब गेंद उनके हाथ में नहीं थी. लेकिन फिर भी DK को रन-आउट क्यों दिया गया आइए बताते हैं?

Image embed

दरअसल शाकिब का थ्रो सीधे शरीफुल के हाथ में आया. लेकिन जैसे ही वो गेंद को कलेक्ट करके DK को रन-आउट करने के लिए हाथ लेकर स्टम्प्स की तरफ गए, तो गेंद उनके हाथ से छिटक गई. हालांकि गेंद छिटक कर कहीं दूर नहीं गिरी. बल्कि सीधे स्टम्प्स से टकरा गई. इस दौरान शरीफुल का हाथ और गेंद, स्टम्प्स पर टकराने से पहले बेहद क़रीब थे.

ऐसे में ये बता पाना बहुत मुश्किल था कि पहले गेंद स्टम्प्स से टकराई या शरीफुल का हाथ. क्योंकि दोनों स्थितियों में आउट और नॉट-आउट का फर्क है. अगर शरीफुल का हाथ गेंद के स्टम्प पर लगने से पहले लग गया तो फिर DK नॉट-आउट होते. लेकिन DK के रन-आउट होने वाली स्थिति में रीप्ले में देखने पर पता चला कि शरीफुल का हाथ स्टम्प पर लगने से पहले गेंद स्टम्प से टकरा गई.

ऐसे में ICC का नियम भी इस तरह के रन-आउट को वैध बताता है. क्योंकि गेंद गेंदबाज़ के हाथ में लगने के बाद स्टम्प्स पर लगती है. तो इसका सीधा सा मतलब रन-आउट होता है.

पाकिस्तान पर बने ये मीम्स देखे?

Advertisement

Advertisement

()