अगर बारिश हुई तो ये चार टीम्स खेलेंगी सेमीफाइनल!
पाकिस्तान का रास्ता कितना लंबा है?

T20 वर्ल्डकप 2022. अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. गुरुवार को पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका मैच के बाद टूर्नामेंट के सुपर 12 ग्रुप के सिर्फ छह मुकाबले बचे हैं. लेकिन अब तक सेमीफाइनल की एक भी टीम फिक्स नहीं हो सकी है. आज के सिली पॉइंट में हम आपको यही बताएंगे कि दोनों ग्रुप्स में से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस टीम का क्या समीकरण है.
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी आपकी फेवरेट टीम?भारत:
भारत ग्रुप 2 में टॉप पर है. टीम इंडिया के चार मैच में तीन जीत के साथ छह पॉइंट्स हैं. ऐसे में भारत अगर छह नवंबर को खेले जाने वाले मैच में ज़िम्बाबवे को हरा देता है तो वो आठ पॉइंट्स के साथ ग्रुप को टॉप करते हुए सीधे तौर पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
साउथ अफ्रीका:
साउथ अफ्रीका ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान से हारने के बाद साउथ अफ्रीका के चार मैच में पांच पॉइंट्स हैं. साउथ अफ्रीका आखिरी मैच में नीदरलैंड्स को हराता है तो वो भी सात पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
पाकिस्तान:
पाकिस्तान ग्रुप 2 में तीसरे स्थान पर है. पाकिस्तान के चार मैच में चार पॉइंट्स हैं. ऐसे में पाकिस्तान आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराकर अपने छह पॉइंट्स कर ले. इसके साथ ही वो साउथ अफ्रीका की हार की दुआ करेगा. अगर ऐसा होता है तो वो आसानी से भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
वहीं अगर साउथ अफ्रीका अपना मैच जीतता है और भारत हारता है तो फिर पाकिस्तान ये दुआ करेगा कि उसका नेट रनरेट भारत से बेहतर ही रहे. जिससे की वो छह पॉइंट्स कमाकर भी भारत से आगे रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच जाए.
बांग्लादेश:
बांग्लादेश ग्रुप 2 में चौथे स्थान पर है. बांग्लादेश के चार मैच में चार पॉइंट्स हैं. ऐसे में बांग्लादेश का समीकरण भी बिल्कुल पाकिस्तान जैसा ही है. पहले पाकिस्तान को आखिरी मैच में हराकर छह पॉइंट्स करो. इसके बाद साउथ अफ्रीका की नीदरलैंड्स से हार की दुआ करो. अगर ऐसा होता है तो वो आसानी से भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
वहीं अगर साउथ अफ्रीका अपना मैच जीतता है और भारत हारता है तो फिर बांग्लादेश को ये मैच बहुत बड़े अंतर से जीतना होगा. क्योंकि बांग्लादेश का नेट रनरेट बहुत अच्छा नहीं है. बांग्लादेश बहुत बड़े अंतर से जीत भारत के साथ छह पॉइंट्स पर रहेगा. लेकिन नेट रनरेट भारत से बेहतर हुआ तो बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
ज़िम्बाबवे:
ज़िम्बाबवे ग्रुप 2 में पांचवे स्थान पर है. उनके कुल तीन पॉइंट्स हैं. वैसे तो ज़िम्बाबवे रेस से लगभग बाहर है. लेकिन बारिश उनके लिए एक छोटा सा चांस बना सकती है. सबसे पहले तो ज़िम्बाबवे भारत को बहुत बड़े अंतर से हराकर अपने कुल पॉइंट्स पांच कर ले. और नेट रनरेट को सबसे बेहतर कर ले.
इसके बाद साउथ अफ्रीका आखिरी मैच में नीदरलैंड्स से हारकर पांच पॉइंट्स से आगे ना निकल सके. वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच बारिश से धुल जाए. जिससे की ये दोनों टीम्स भी पांच-पांच पॉइंट्स पर रुक जाएं. ऐसे में भारत के साथ ज़िम्बाबवे भी क्वालीफाई कर सकता है.
अब बात करतें हैं ग्रुप 1 कीन्यूज़ीलैंड:
न्यूज़ीलैंड ग्रुप 1 में पहले स्थान पर है. उनके चार मैच में पांच पॉइंट्स हैं. न्यूज़ीलैंड आखिरी मैच में आयरलैंड को हराकर आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. क्योंकि उनका नेट रनरेट + 2.233 का है.
इस जीत के साथ न्यूज़ीलैंड इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक की हार की दुआ करेगा. क्योंकि ये दोनों टीम्स भी पांच पॉइंट्स पर बनी हुई हैं.
इंग्लैंड:
इंग्लैंड ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर है. उनके भी न्यूज़ीलैंड की तरह ही चार मैच में पांच पॉइंट्स हैं. हालांकि उनका नेट रनरेट न्यूज़ीलैंड से थोड़ा कम + 0.547 है. इंग्लैंड भी आखिरी मैच में श्रीलंका को हराकर सात पॉइंट्स कर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है.
बर्शते ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में बहुत बड़ी जीत ना दर्ज करे. अगर ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच हार जाता है तो फिर इंग्लैंड आसानी से न्यूज़ीलैंड के साथ सेमीफाइल में पहुंच जाएगा.
इसके अलावा अगर न्यूज़ीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में कोई एक भी टीम हारी तो भी इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया:
ऑस्ट्रेलिया ग्रुप 2 में तीसरे स्थान पर है. दिलचस्प तो ये है कि न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया के भी पांच पॉइंट्स हैं. और वो भी आखिरी मैच में अफ़गानिस्तान को हराकर सात पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की दिक्कत ये है कि उनका नेट रनरेट न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड दोनों से कम -0.304 है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान से बड़ी जीत चाहेगा.
इसके साथ ही एक आसान रास्ता ये है कि ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान को हरा दे. और न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड में कोई एक टीम हार जाए. जिससे की ऑस्ट्रेलिया आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
श्रीलंका:
श्रीलंका ग्रुप 1 में चार मैच में चार पॉइंट्स के साथ नंबर चार पर है. श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता है कि वो आखिरी मैच में इंग्लैंड को हराकर अपने छह पॉइंट्स कर ले. इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम मैच हार जाए. जिससे की वो पांच पॉइंट्स से आगे ही ना बड़ सकें. ऐसे में श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक टीम के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
आयरलैंड:
आयरलैंड की टीम टेबल में तीन पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है. उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता है कि वो न्यूज़ीलैंड को हराकर अपने कुल पॉइंट्स पांच कर ले. इसके साथ ही वो ये दुआ करेंगे कि ऑस्ट्रेलिया, अफ़गानिस्तान से वहीं इंग्लैंड, श्रीलंका से हार जाए. जिससे की श्रीलंका को छोड़ बाकी सभी दावेदार टीम्स पांच पॉइंट्स पर बनी रहें.
इसके बाद भी आयरलैंड का नेट रनरेट ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड से बेहतर होना चाहिए. जिससे की वो श्रीलंका के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाए. हालांकि ऐसा होने की संभावना ना के बराबर कही जा सकती है.
इस तरह से T20 विश्वकप 2022 में कोई भी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
रोहित शर्मा की बैटिंग के ये आंकड़े देख लेंगे तो खुद कहेंगे सबसे पहले इन्हें ड्रॉप करो

.webp?width=60)

