इंडियन क्रिकेट टीम के बुरे दिन चल रहे हैं. T20 वर्ल्ड कप में टीम अपने पहले दोनोंमैच हार चुकी है. और इस हार के बाद देश में बवाल चल रहा है. लोग तमाम तरह की बातेंकर रहे हैं. और इन्हीं बातों में शामिल होते हुए पूर्व ओपनर विरेंदर सहवाग ने भीकुछ कहा है. सहवाग की मानें तो भारत 2007 वनडे वर्ल्ड कप की गलतियां दोहरा रहा है.और इसी के चलते टीम का इतना बुरा हाल है. बता दें कि भारत ने अपना कैम्पेनपाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट की हार के साथ शुरू किया था. और फिर अगले मैच मेंउन्हें न्यूज़ीलैंड ने आठ विकेट से हराया. और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मिली हार के बादटीम के बैटिंग ऑर्डर पर खूब चर्चा हुई. टीम ने इस मैच में केएल राहुल और रोहितशर्मा की जगह राहुल और ईशान किशन से ओपनिंग कराई थी. रोहित तीसरे और कोहली चौथेनंबर पर खेले थे. सहवाग इस स्ट्रैटेजी से सहमत नहीं हैं. उन्होंने इसे 2007 वनडेवर्ल्ड कप में किए गए प्रयोग से जोड़ते हुए बकवास करार दिया. क्रिकबज़ से बात करतेहुए सहवाग ने कहा, 'साल 2007 में हमने दो गलतियां की. हम बेहतरीन तरीके से चेज कररहे थे. हमने चेज करते हुए लगातार 17 मैच जीते. लेकिन फिर 50 ओवर्स वाला वर्ल्ड कपआया और हमारे कोच ने कहा कि हमें बैटिंग प्रैक्टिस की जरूरत है. और तब मैंने कहा किहमें पहले दो मैच जीत लेने दीजिए और फिर हम अगले छह मैचों में बैटिंग प्रैक्टिस करलेंगे. लेकिन उन्होंने मना कर दिया.' सहवाग ने आगे कहा कि इस वर्ल्ड कप के दौरानमिडल ऑर्डर बैलेंस करने के लिए सचिन की जरूरत नहीं थी. क्योंकि हमारे पास राहुलद्रविड़, युवराज सिंह और एमएस धोनी पहले से थे. सहवाग ने कहा, 'हमारी दूसरी गलती येथी कि सचिन और गांगुली की ओपनिंग जोड़ी बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही थी. उससे पहले2003-06 तक सेहवाग और सचिन की जोड़ी भी अच्छा कर रही थी, फिर उन्हें क्यों तोड़ागया? ऐसा क्यों कहा गया कि अगर सचिन मिडल ऑर्डर में खेलते हैं तो वह मिडल ऑर्डर कोकंट्रोल कर पाएंगे. आपके पास कंट्रोल में तीन प्लेयर्स पहले थे, युवराज सिंह, राहुलद्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी. फिर आपको मिडल ऑर्डर कंट्रोल करने के लिए चौथेप्लेयर की जरूरत क्यों थी? जब टीमें बुरा खेलती हैं, आप अपनी स्ट्रैटेजी बदलते हैंऔर इसीलिए वे बुरा खेलते हैं.' जाहिर है, सहवाग की बातों की सच्चाई हमें दोनों बारके रिजल्ट्स में दिख रही है. उम्मीद है कि टीम मैनेजमेंट इस पर विचार करेगा. और आगेसे किसी भी बड़े टूर्नामेंट के दौरान बैटिंग ऑर्डर में खेल नहीं करेगा.