The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup 2021 Virender Sehwag explains the reason behind India Thumping Pakistan in World Cup Matches

अच्छा! तो इसलिए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हर बार हरा देता है इंडिया

खुल गया टीम इंडिया का राज.

Advertisement
Img The Lallantop
T20 World Cup 2021 में भी Virat Kohli की टीम Pakistan Cricket Team को हराना चाहेगी (एपी फोटो)
pic
सूरज पांडेय
19 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 19 अक्तूबर 2021, 01:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भारत और पाकिस्तान. वर्ल्ड क्रिकेट की दो बड़ी टीमें. और ऐसे में इनके बीच होने वाला मैच अपने आप ही बड़ा हो जाता है. यह दोनों कई साल से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहे. ऐसे में यह जब भी ICC इवेंट्स में आमने-सामने होते हैं, रोमांच कई गुना बढ़ जाता है. खासतौर से वर्ल्ड कप की बात होने पर दोनों तरफ के फ़ैन्स अलग ही लेवल पर चले जाते हैं. भारत ने अभी तक हर वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को हराया है. और पाकिस्तान क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2021 में हर कीमत पर ये रिकॉर्ड बदलना चाहती है. लेकिन उनके लिए यह काम आसान नहीं होगा. पूर्व भारतीय ओपनर विरेंदर सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बेहतरीन फॉर्म के पीछे का दिलचस्प कारण बताया है. # India vs Pakistan रविवार, 24 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाक मुकाबले से पहले भारत ने T20 वर्ल्ड कप के पांच मैचों में पाकिस्तान को मात दी है. इस बारे में एक टीवी शो पर सहवाग ने कहा,
Embed
पाकिस्तान की बात करते हुए सहवाग ने स्वीकार किया कि उनके पास भी बहुत से मैच-विनर्स हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि T20 फॉर्मेट अप्रत्याशित है. और एक प्लेयर अकेले ही कुछ गेंदों में मोमेंटम शिफ्ट कर सकता है. सहवाग ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास T20 फॉर्मेट में भारत को हराने के चांसेज ज्यादा हैं. उन्होंने कहा,
Embed
बता दें कि T20 के साथ भारत वनडे वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान से कभी नहीं हारा है. वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ भारत 7-0 से आगे है. ICC इवेंट्स में भारत को पाकिस्तान से सिर्फ एक बार हार मिली है. साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में.

Advertisement

Advertisement

()