The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World Cup 2021 Shakib Al Hasan created many records and Bangladesh keeps their hopes alive by beating Oman

T20 वर्ल्ड कप में शाकिब और फिज़ की जोड़ी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

यहां तक तो कोई पहुंचा ही नहीं था.

Advertisement
Img The Lallantop
Shakib Al Hasan ने Bangladesh को Oman पर जीत दिला दी (एपी फोटो)
pic
सूरज पांडेय
19 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 19 अक्तूबर 2021, 07:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
शाकिब अल हसन. मौजूदा वक्त में दुनिया के टॉप के ऑलराउंडर्स में से एक. शाकिब जहां वनडे रैंकिंग में नंबर वन वहीं T20I में नंबर दो हैं. हालांकि हाल ही में खत्म हुए IPL2021 में वह KKR के लिए लिमिटेड मौकों में बहुत अच्छा नहीं कर पाए थे. लेकिन इसके बाद शुरू हुए T20 वर्ल्ड कप 2021 में उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है. स्कॉटलैंड के साथ हुए मैच में अपनी टीम को जिताने में नाकाम रहे शाकिब ने इसकी कसर ओमान के खिलाफ निकाली. उन्होंने ना सिर्फ बल्ले बल्कि गेंद से भी ओमान को पस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला कर लिया. # छा गए Shakib लेकिन शुरुआत में यह फैसला गलत साबित होता दिखा. जब ओपनर लिटन दास और मेहदी हसन सस्ते में निपट गए. सिर्फ 11 रन पर लिटन और 21 के टोटल पर मेहदी आउट हो गए. लेकिन इसके बाद चौथे नंबर पर आए शाकिब ने दूसरे ओपनर मोहम्मद नईम के साथ बांग्लादेश को संभाल लिया. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 80 रन की पार्टनरशिप की. और 101 के टोटल पर शाकिब 29 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए. शाकिब ने अपनी पारी में छह चौके लगाए. इसके कुछ ही देर बाद नईम भी 64 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर्स में 153 रन बनाकर ऑलआउट हुई. जवाब में ओमान ने भी 13 के टोटल पर आक़िब इलियास का विकेट गंवा दिया. उन्हें मुस्तफिज़ुर रहमान ने आउट किया. इसके बाद जतिंदर सिंह और कश्यप प्रजापति ने ओमान को संभालने की कोशिश की. लेकिन बेहतरीन लय में दिख रहे मुस्तफिज़ुर ने जल्दी ही कश्यप को अपना दूसरा शिकार बना लिया. इसके बाद ओमान ने लगातार विकेट गंवाए और टीम अंत में 20 ओवर्स में 127 रन ही बना पाई. बांग्लादेश के लिए शाकिब ने तीन और मुस्तफिज़ुर ने चार विकेट निकाले. और इन विकेट्स के साथ ही इन दोनों ने कई रिकॉर्ड्स बना दिए. अब शाकिब के नाम मेंस T20 वर्ल्ड कप में 35 विकेट्स हो गए हैं. अब वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बोलर्स की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं. यहां उनके साथ शाहिद अफरीदी, लसिथ मलिंगा, सईद अजमल, अजंता मेंडिस और उमर गुल हैं. इसी मैच में चार विकेट लेने वाले मुस्तफिज़ुर अब मेंस T20 वर्ल्ड कप की लगातार पांच पारियों में एक से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले बोलर बन गए हैं. उन्होंने इससे पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ दो, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच, जबकि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो विकेट निकाले थे. इन अलग-अलग रिकॉर्ड्स के साथ इन दोनों ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया जहां सिर्फ यही दो हैं. दरअसल T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चार विकेट हॉल लेने वाले लेफ्ट आर्म बोलर्स की लिस्ट में अब मुस्तफिज़ुर ने शाकिब को जॉइन कर लिया है. इन दोनों ही गेंदबाजों ने दो-दो बार यह कारनामा किया है.

Advertisement

Advertisement

()