T20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है. टीम इंडिया नेअफ़ग़ानिस्तान को 66 रन से हराया. इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारने के बाद पहलेबल्लेबाजी की थी. टीम के लिए रोहित शर्मा ने 74 और केएल राहुल ने 69 रन की पारीखेली. इन दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद मैदान पर आए ऋषभ पंत ने 27 और हार्दिकपंड्या ने भी 35 रन का योगदान दिया. मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्माको मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. अवार्ड जीतने के बाद पोस्ट मैच में रोहितशर्मा ने माना कि वो बीते दो मुकाबलों में जिस तरह की चाहते थे वो उनको नहीं मिली.उन्होंने कहा, ‘हम अच्छी शुरुआत करना चाहते थे जो पहले दो मैचों में नहीं हुई. हमनेकोशिश की थी कि हम एक अच्छा प्लेटफॉर्म तैयार करें ताकि अन्य बल्लेबाज आकर खुदको एक्सप्रेस कर सकें. केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की.’ अफ़ग़ानिस्तान कीबात करते हुए रोहित ने कहा, ‘ट्रेंड को देखते हुए, उन्होंने हर मैच में पहलेबल्लेबाजी की थी. तो हम पहले फील्डिंग का सोच रहे थे. लेकिन ये पिच बल्लेबाजी केलिए अच्छी थी. एक अच्छी शुरुआत और एक सम्मानजनक स्कोर हमारी तरफ से बहुत महत्वपूर्णथा. हम जानते थे कि रन रेट खेल में आ सकता है और इसलिए हम एक अच्छी मार्जिन सेजीतना चाहते थे, खुशी है कि हम ऐसा कर पाए. टीम में जिस चीज़ की भी जरूरत होगी, मैंवो करने की कोशिश करूंगा. आज जल्दी शुरुआत की जरूरत थी. आमतौर पर मैं शुरुआत मेंआंकलन करने की कोशिश करता हूं, लेकिन आज मुझे थोड़ा अलग तरीके से खेलना था.’ रोहितशर्मा ने मैच के बाद मीडिया से भी बात की. टूर्नामेंट पर बात करते हुए उन्होंनेकहा, ‘हां, सच कहूं तो यह हमारे लिए उस तरह की स्थिति थी. हम जानते हैं कि अगर हमयहां से कोई गेम हारते हैं, तो हम टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं. इसलिए हमें सबकुछ जीतना है. और जब आप उस तरह की स्थिति में होते हैं तो आपको निडर होकर खेलनाहोता है. इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए कि क्या हो रहा है.’ अफ़ग़ानिस्तानके खिलाफ अटैकिंग क्रिकेट पर बात करते हुए रोहित बोले, ‘मुझे लगता है किअफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ सभी खिलाड़ियों का अप्रोच अलग था. काश यह पहले दो मैचों मेंभी होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लेकिन ऐसा हो भी सकता है जब आप एक रोड पर लम्बे समयसे हों तो निर्णय लेना कभी-कभी एक समस्या हो सकती है और ठीक ऐसा ही पहले दो मैचोंमें हुआ था.' अंत में टीम की तारीफ करते हुए रोहित बोले, ‘हम एक अच्छी टीम है. यहसिर्फ इतना है कि हम उस खास दिन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छे नहीं थे.लेकिन हां, आज जो हमने खेल दिखाया, यह काफी हद तक बताता है कि हम इस तरह की टीमहैं. और जब हम निडर होकर खेलते हैं, तो हमें यही जीत मिलती है.’ आपको बता दें किभारत ने अपने तीसरे मुकाबले में जाकर ये जीत हासिल की है. अब टीम के दो और मुकाबलेबचे है. जिसमें 5 नवंबर को टीम का मुकाबला स्कॉटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया सेहोगा.