The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 World cup 2021: Pakistani fans trolls New Zealand with security issue resolved trend after win in Sharjah

न्यूज़ीलैंड के साथ इतना बुरा तो मैच में भी नहीं हुआ था, जितना पाकिस्तानी फ़ैन्स ने मैच के बाद किया

आदत से मजबूर है पाकिस्तानी फै़न्स.

Advertisement
Img The Lallantop
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान मैच की तस्वीर ( फोटो क्रेडिट : AP)
pic
अविनाश आर्यन
27 अक्तूबर 2021 (Updated: 27 अक्तूबर 2021, 01:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
T20 विश्वकप 2021 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को हरा दिया. आसिफ अली और शोएब मलिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने जीत हासिल की. और इस जीत के बाद पाकिस्तानी फै़न्स ने कीवियों को ट्रोल करना शुरू कर दिया. पाकिस्तान के फ़ैन्स ने न्यूजीलैंड के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल की हर पोस्ट के कमेंट बॉक्स में जाकर 'security issue resolved' लिखना शुरू कर दिया. पाकिस्तानी फै़न्स के अलावा मोहम्मद हफीज़ ने भी न्यूजीलैंड के मजे लिए. लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया? सबसे पहले इसके बारे में आपको बताते हैं. # NZ PAK Tour दरअसल, T20 World Cup 2021 से ठीक पहले, सितंबर के महीने में न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था. जहां पर दोनों टीमों को तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की T20 सीरीज में खेलनी थी. 17 सितंबर को पहला वनडे खेला जाना था. लेकिन मुकाबलों की शुरुआत से ठीक पहले न्यूज़ीलैंड ने सिक्योरिटी का हवाला देते हुए पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया. न्यूज़ीलैंड बोर्ड ने कहा था कि अपने प्लेयर्स पर खतरे को देखते हुए वे यह दौरा रद्द कर रहे हैं. एक भी मैच खेले बगैर न्यूज़ीलैंड टीम वापस लौट गयी. लिहाजा, दुनिया के सामने पाकिस्तान की फ़जीहत हो गयी. इतना ही नहीं, इंग्लैंड टीम भी पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली थी. लेकिन सुरक्षा में कमी की ख़बर को देखते हुए इंग्लिश टीम ने भी पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया. इसके बाद पाकिस्तानी आवाम में न्यूजीलैंड को लेकर गुस्सा फूट पड़ा. रमीज रजा ने तो इतना तक कह दिया कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को हराकर बदला लेना है. और T20 विश्वकप में जब पाकिस्तान की न्यूजीलैंड से भिड़ंत हुई तो पाकिस्तानी फै़न्स ने किवी खिलाड़ियों के सामने 'Security- Security’ के नारे लगाए. और जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम के सोशल मीडिया हैंडल के पोस्ट पर 'security issue resolved' कमेंट किया. बाद में ट्विटर पर '#security issue resolved' ट्रेंड होने लगा. # Hafeez ने ली चुटकी जीत के बाद पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज़ ने भी न्यूज़ीलैंड के मजे लिए. उन्होंने ट्वीट किया,
'मैं यह जीत पाकिस्तान के सुरक्षाबलों को डेडिकेट करता हूं. बहुत अच्छा साथियों, कप के लिए यूं ही काम करते रहो. इंशाल्लाह. पाकिस्तान जिंदाबाद.'
बता दें कि शारजाह में न्यूजीलैंड ने आठ विकेट खोकर 134 रन बनाए. कप्तान केन विलियमसन ने सबसे अधिक 25 रन का योगदान दिया. पाक गेंदबाजों में हारिस रउफ ने 22 रन देकर चार विकेट झटके. जवाब में पाकिस्तान ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की तरफ से आसिफ अली ने 12 गेंदों में 27 रन की पारी खेली. जबकि शोएब मलिक ने 20 गेंदों में 26 रन बनाए. पाकिस्तान की ये लगातार दूसरी जीत है.

Advertisement

Advertisement

()