T20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान अच्छा कर रही है. टीम सेमीफाइनल में पहुंच गईहै. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी ओपनर्स ने कमाल की बैटिंग की है. बाबर आज़म औरमोहम्मद रिज़वान ने टीम के लिए लगातार रन बनाए हैं. और इसी प्रदर्शन की बदौलत टीमके ओपनर मोहम्मद रिज़वान ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. रिज़वान अब T20 क्रिकेटमें एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने यूनिवर्स बॉसक्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा. # Gayle से आगे Rizwan मोहम्मद रिज़वान के नाम अब एकसाल में 1676 रन हो गए हैं. रिज़वान ने स्कॉटलैंड के ख़िलाफ अपनी 15 रन की पारी केदौरान यह रिकॉर्ड बनाया. इस मुकाबले में उतरने से पहले रिज़वान को गेल का रिकॉर्डतोड़ने के लिए सिर्फ पांच रन की जरूरत थी. और उन्होंने पारी के दूसरे ही ओवर में यहरन बना लिए. ब्रैड वील के इस ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेकर रिज़वान ने गेल कारिकॉर्ड तोड़ा. गेल ने साल 2015 में यह रिकॉर्ड सेट किया था. गेल ने 2015 में T20क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा 1665 रन बनाए थे. और बीते छह साल में इसरिकॉर्ड की कोई बराबरी नहीं कर पाया. 2016 में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक सालमें सबसे ज्यादा रन बनाए थे. कोहली 1614 रन के साथ गेल के रिकॉर्ड से 51 रन दूर रहगए थे. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर परपाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म आते है. 2019 में बाबर ने 1607 रन बनाए थे. इस लिस्टमें पांचवें नंबर पर पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स हैं. डीविलियर्सने 2019 में 1580 रन बनाए थे.Most T20 runs in a calendar year:-1667* - Mohammad Rizwan in 2021 (so far) 1665 - Chris Gayle in 2015 1614 - ViratKohli in 2016 1607 - Babar Azam in 2019 1580 - AB de Villiers in2019#T20WorldCup #PAKvSCO — Kausthub Gudipati (@kaustats) November 7, 2021 # मैचमें क्या चल रहा है? मैच की बात करें तो सुपर 12 के अपने आखिरी मुकाबले मेंस्कॉटलैंड के खिलाफ पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनेका फैसला किया. टीम के लिए कप्तान बाबर, मोहम्मद हफीज़ और शोएब मलिक ने शानदारबल्लेबाजी की. बाबर ने 66, शोएब मलिक ने 54 और हफीज़ ने 31 रन बनाए. टीम नेस्कॉटलैंड के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 190 रन का लक्ष्य रखा है.FASTEST 50 in Pakistan men's T20I history - off just 18 balls by Shoaib Maliktonight. Previous record: 21 balls by Umar Akmal vs Australia in 2010.— Mazher Arshad (@MazherArshad) November 7, 2021 बताते चलें कि शोएब मलिक की 54रन की पारी सिर्फ 18 गेंदों में आई है. इस तूफानी पारी के साथ ही उन्होंने T20Iमैचों में पाकिस्तानी पुरुष क्रिकेट टीम के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड भीअपने नाम कर लिया है. इतना ही नहीं, यह पाकिस्तान की ओर से T20I की सबसे तेज फिफ्टीभी है. पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी विमिंस टीम की ऑलराउंडर निदा डार के नाम था.निदा ने 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी जमाई थी.