मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली. क्रिकेट की दुनिया के पावरकपल. आप स्टार्क और एलिसाहीली को परफेक्ट कपल गोल्स के उदाहरण के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसाइसलिए क्योंकि जो उपलब्धि इन दोनों मियां-बीवी ने हासिल की है, वो अभी तक विश्वक्रिकेट में किसी भी कपल ने हासिल नहीं की थी. एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया के पूर्वविकेटकीपर इयान हीली की भतीजी हैं. लेकिन उनकी पहचान इससे ज्यादा है. एलिसा हीलीऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी केलिए मशहूर है. एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच T20 विश्वकप जीत चुकी हैं. वहसाल 2018 के T20 विश्वकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी थीं.Mitchell Starc and Alyssa Healy are the current champions of the T20 World CupCouple goals #T20WorldCup | #T20WorldCupFinal | #NZvAUSpic.twitter.com/wgdRGd5pdX — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 14, 2021वहीं, 2020 T20 विश्वकप के फाइनल में एलिसा प्लेयर ऑफ द मैच बनीं थीं. उन्होंनेभारत के खिलाफ 39 गेंदों में 75 रन की पारी खेली थी. एलिसा हीली महिला क्रिकेट कीसुपरस्टार हैं. और उनके हसबैंड मिचेल स्टार्क का पुरुष क्रिकेट में कुछ ऐसा हीरुतबा है. मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक की अगुवाई करते हैं. 2015 वनडेविश्वकप के हीरो हैं. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. और अब मिचेल स्टार्क ने T20विश्वकप खिताब जीता है. इस खिताबी जीत के साथ ही मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली T20विश्वकप जीतने वाले पहले और इकलौते कपल बन गए हैं.Mitchell Starc and Alyssa Healy are now the first couple with both winning theWorld Cup after getting married.2018 and 2020 for Healy 2021 for Starc#T20WorldCupFinal — Kausthub Gudipati(@kaustats) November 14, 2021 UAE में खेले गए T20 विश्वकप के फाइनल मेंऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया. टॉस जीता ऑस्ट्रेलियाई कप्तानआरोन फिंच ने. और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान केन विलियमसन की 85 रनकी पारी बदौलत न्यूज़ीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में 172 रन बनाए. विलियमसन केअलावा मार्टिन गप्टिल ने 28 रन की पारी खेली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोशहेज़लवुड सबसे सफल गेंदबाज रहे. जिन्होंने चार ओवर के स्पेल में 16 रन देकर तीनविकेट चटकाए. मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने चार ओवर में 60 रनलुटा डाले. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मिचेलमार्श ने नाबाद 77 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए.जबकि डेविड वॉर्नर ने 38 गेंदों में 53 रन की पारी खेली. बताते चलें कि येऑस्ट्रेलिया का पहला T20 विश्वकप खिताब है. और इसे हासिल करने के लिए कंगारुओं को15 साल का इंतजार करना पड़ा.