ऑस्ट्रेलिया ने T20 विश्वकप 2021 के फाइनल में जगह बना ली है. दुबई में खेले गएदूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. ये दूसरामौका है, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम T20 विश्वकप के फाइनल में पहुंची है. ऑस्ट्रेलिया कीधमाकेदार जीत के हीरो मैथ्यू वेड (Matthew Wade) और मार्कस स्टोइनिस रहे. वेड औरस्टोइनिस के बीच छठे विकेट के लिए 40 गेंदों में 81 रन की साझेदारी हुई. और इसीसाझेदारी ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली. ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेडने 19वें ओवर में शाहीन शाह अफ़रीदी की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर अपनीटीम को फाइनल में पहुंचा दिया.Australia are through to the final of the #T20WorldCup 2021 🔥#PAKvAUS |https://t.co/W7izrV7PAI pic.twitter.com/z7ebx6BRem— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 11, 2021 मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तानआरोन फिंच ने अपने इन दोनों बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की. फिंच ने कहा, 'सोचा नहींथा कि मैच हमारी झोली में आएगा. बढ़िया मुकाबला रहा. जिस तरह मैथ्यू वेड ने आखिर तकधैर्य बनाये रखा, वो शानदार था. मैथ्यू वेड की मार्कस स्टोइनिस के साथ साझेदारीकाफी अहम थी. बैटिंग करते वक्त मैं उलझन में था. और आज कल T20 क्रिकेट में ओपनरबल्लेबाजों को अच्छी गेंदों का सामना करना पड़ता है. हम लोग आज फील्डिंग में काफीढीले थे. कुछ कैच छोड़े. हालांकि वो मुश्किल भी थे. लेकिन आज जो हम लोगों नेकिया. उससे यही पता चलता है कि लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी 15 खिलाड़ियों कोयोगदान देना होगा. The Finishers #T20WorldCup pic.twitter.com/Ll91Ur5pQY— cricket.com.au (@cricketcomau) November 11, 2021 बता दें कि UAE में खेले जारहे T20 विश्वकप के मुकाबलों ज्यादातर बार टॉस ने मैच के नतीजे तय किये हैं. अमूमनसभी कप्तानों ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का ही फैसला किया है. दरअसल, UAE मेंचेज करना आसान रहा है क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू देखने को मिलती है. जिसकी वजह सेगेंदबाजों को गेंद ग्रिप करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में फिंच भीटॉस जीतना चाहते थे. टॉस और ड्यू पर फिंच ने कहा, हम लोगों ने आखिर में अच्छीक्रिकेट खेली. और चेज करने वाली टीम कामयाब भी रही है. मुकाबले में ड्यू फैक्टरनहीं था. हां, रोशनी ने जरूर प्रभाव डाला. और विकेट तेज था. मुझे लग रहा था कि मैंटॉस हार जाऊंगा और पहले बल्लेबाजी करनी होगी. बोर्ड पर रन लगाने होंगे और फिरडिफेंड करना होगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हमलोगों ने अंत में एक बढ़िया स्कोर चेजकिया.' बताते चलें कि फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पाकिस्तान नेबल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में चार विकेट खोकर बोर्ड पर 176 रन लगा दिए. मोहम्मदरिज़वान ने 52 गेंदों में 67 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चारछक्के लगाए. जबकि फख़र ज़मान ने 32 गेंदों में 55 रन ठोके. फख़र ने भी अपनी पारी मेंतीन चौके और चार छक्के लगाए. जवाब में पांच विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया ने मैच अपने नामकर लिया. टीम को आखिरी 12 गेंदों में 20 रन बनाने थे. और मैथ्यू वेड ने तीन छक्केलगाकर काम तमाम कर दिया. अब 14 नवंबर को T20 विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया कासामना न्यूज़ीलैंड से होगा.