T20 वर्ल्ड कप 2021 खत्म हो चुका है. संडे, 14 नवंबर को हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलियाने न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. और इसके साथ हीटूर्नामेंट को ऑफिशली खत्म घोषित किया है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ICC ने 15नवंबर दिन सोमवार को टूर्नामेंट की बेस्ट टीम घोषित की. अपनी टीम के प्रदर्शन सेनिराश इंडियन क्रिकेट फ़ैन्स को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी. बाबर आज़म की अगुवाईवाली इस टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है. कॉमेंटेटर्स, पूर्व क्रिकेटर्स औरपत्रकारों द्वारा चुनी गई इस टीम ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा तीन प्लेयर्स हैं.जबकि श्रीलंका, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका से दो-दो और न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान सेएक-एक प्लेयर है. पाकिस्तानी प्लेयर शाहीन अफरीदी को 12वां प्लेयर चुना गया है. #ICC Team Of The Tournament सेमीफाइनल में हारी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म नेटूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 303 रन बनाए. टीम में नंबर तीन पर बैटिंग के लिए चुनेगए बाबर ने सिर्फ छह मैचों में यह रन स्कोर किए. टीम की ओपनिंग का जिम्मा प्लेयर ऑफद टूर्नामेंट डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर पर रहेगा. वॉर्नर नेटूर्नामेंट में 289 जबकि बटलर ने 269 रन बनाए. बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-12 में मैचविनिंग पारी खेलने वाले श्रीलंकाई चरिथ असलंका को नंबर चार का जिम्मा सौंपा गया है.जबकि उनके बाद साउथ अफ्रीका के ऐडन मार्करम और फिर इंग्लैंड के मोईन अली का नंबरहै. मार्करम ने इंग्लैंड के खिलाफ 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल साउथ अफ्रीका को जीतदिलाई थी. मिडल ऑर्डर में अगला नाम श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का है. हसरंगा नेटूर्नामेंट के आठ मैचों में 16 विकेट निकाले थे. उनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसेज्यादा विकेट भी रहे. टीम में नंबर आठ और नौ पर ऑस्ट्रेलिया के एडम ज़ाम्पा और जोशहेज़लवुड का नाम है. ज़ाम्पा ने इस टूर्नामेंट में कमाल की बोलिंग की थी. जबकिहेज़लवुड फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे थे. टीम के आखिरी दो नामन्यूज़ीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्किए हैं. इस टूर्नामेंटमें बोल्ट ने 13 जबकि नॉर्किए ने नौ विकेट लिए थे. टीम के 12वें प्लेयर पाकिस्तानीपेसर शाहीन शाह अफरीदी हैं. अफरीदी ने भारत के खिलाफ कमाल के स्पेल के साथटूर्नामेंट की शुरुआत की थी. और अपनी टीम को लगातार अंतराल पर शुरुआती विकेट दिलाएथे. टीम सेलेक्शन के बारे में पूर्व क्रिकेटर इयन बिशप ने कहा, 'बाकी किसी टीमसेलेक्शन की तरह यहां भी अलग-अलग विचार और स्क्वॉड की अंतिम संरचना पर गहरा मंथनहोगा. पैनल इसकी इज्जत करता है. और हम इस कड़ी बहस को प्रोत्साहन देते हैं. इतनेकड़ी प्रतिस्पर्धा वाले टूर्नामेंट के बाद इस टीम का चुनाव करना बहुत की कठिन कामथा. सेलेक्शंस मुख्यतः सुपर 12 और आगे के मैचों पर आधारित हैं.' ICC द्वारा चुनी गईटीम ऑफ द टूर्नामेंट इस प्रकार है. डेविड वॉर्नर, जोस बटलर (विकेटकीपर), बाबर आज़म(कप्तान), चरिथ असलंका, ऐडन मार्करम, मोईन अली, वानिंदु हसरंगा, एडम ज़ाम्पा, जोशहेज़लवुड, ट्रेंट बोल्ट, एनरिक नॉर्किए, शाहीन अफरीदी (12वां प्लेयर)