भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब सिर्फ वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रहगए हैं. T20 विश्वकप में नामीबिया के खिलाफ़ खेला गया मुकाबला बतौर T20 कप्तान उनकाआखिरी मैच रहा. भारत ने इस आखिरी मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हराकर टूर्नामेंटका अंत किया है. इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी.नामीबिया की टीम भारत के खिलाफ़ 132 रन ही बना सकी. रविचन्द्रन अश्विन और रविन्द्रजडेजा ने 3-3 विकेट चटकाए. वहीं जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट अपने नाम किए. भारत केलिए ये मुकाबला जरा भी मुश्किल नहीं रहा. रोहित शर्मा ने 56, केएल राहुल ने 54 रनोंकी पारी खेल भारत को नौ विकेट से जीत दिला दी. और अब जबकि बतौर कप्तान विराट कोहलीने अपना आखिरी T20I खेल लिया है. तो ये जानना भी ज़रूरी है कि आखिर वो कौन सेरिकॉर्ड्स हैं जिन पर विराट कोहली कप्तानी छोड़ने के बाद भी इतरा सकते हैं. आइयेडालते हैं ऐसे ही रिकॉर्ड्स पर एक नज़र. #बतौर कप्तान विराट कोहली ने भारत के लिए50 T20 मैचों में कप्तानी की. जिसमें उन्होंने 32 में टीम को जीत दिलाई. भारत को 16में हार मिली. जबकि दो मैच ऐसे रहे जिनका नतीजा नहीं निकल सका.Best W/L ratio as captain in T20Is (Min. 30 games):4.200 - Asghar Afghan (42/10) 3.625 - Sarfaraz Ahmed (29/8) 2.500 - Babar Azam(20/8) 2.000 - VIRAT KOHLI (32/16) 1.720 - Eoin Morgan (43/25) #Ind#CricketTwitter #T20WorldCup — Bharath Seervi (@SeerviBharath) November 8, 2021इस रिकॉर्ड में खास बात ये है कि कोहली जीत के प्रतिशत के मामले में भारत के सबसेसफल कप्तान कहे जाने वाले एमएस धोनी से भी आगे हैं. धोनी का विनिंग प्रतिशत 59.28है. जबकि विराट का जीत का प्रतिशत 64.58 है. इतना ही नहीं विराट कोहली भारत केसिर्फ दूसरे ऐसे कप्तान हो गए हैं. जिन्होंने टेस्ट, वनडे और T20 में 50 मैचों मेंटीम की कप्तानी की है. # T20I में किसी भी कप्तान के विन-लूज़ रेशियो की बात करेंतो यहां भी विराट भारत के अव्वल कप्तान हैं. इतना ही नहीं वो विश्व के सबसे बेहतरीनकप्तानों में भी चौथे स्थान पर हैं. कम से कम 30 मैच खेलने वाले कप्तानों में वोजीत-हार के रेशियो में चौथे सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं. उन्होंने अपने 50 मैचों में 32में जीत और महज़ 16 में हार दर्ज की हैं. इस हिसाब से उनका विन-लूज़ रेशियो 2.0 है.इस लिस्ट में उनसे आगे अस़गर अफ़गान, सरफराज़ अहमद और बाबर आज़म हैं.Best W/L ratio as captain in T20Is (Min. 30 games):4.200 - Asghar Afghan (42/10) 3.625 - Sarfaraz Ahmed (29/8) 2.500 - Babar Azam(20/8) 2.000 - VIRAT KOHLI (32/16) 1.720 - Eoin Morgan (43/25) #Ind#CricketTwitter #T20WorldCup — Bharath Seervi (@SeerviBharath) November 8, 2021#इतना ही नहीं विराट की कप्तानी के रिकॉर्ड पर कितने ही सवाल उठें. लेकिन फिर भीउनकी कप्तानी में भारत ने एक और शानदार जीत दर्ज कर ली है. पुरुषों के T20 विश्वकपमें लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की ये सबसे बड़ी जीत है. भारत ने नामीबिया को नौविकेट से हराकर ये कारनामा किया है.India's biggest Men's T20 World Cup wins while chasing:-9 wkts - v NAM at Dubai, today 8 wkts - v IRE at Nottingham, 2009 8 wkts - v PAKat Colombo, 2012 8 wkts - v BAN at Dhaka, 2014 8 wkts - v SCO at Dubai,2021#T20WorldCup #INDvNAM — Kausthub Gudipati (@kaustats) November 8, 2021 यानिजाते-जाते भी आखिरी मैच में विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड और अपने नाम के आगे लगवालिया है.